प्रशासन और अव्यवस्था से मिलकर लडेंगे–सोंथलिया

Shri Mi
2 Min Read

hdghबिलासपुर– आज व्यापार विहार व्यापारी संघ का चुनाव हुआ। सुनील सोंथलिया ने राजेश कुमार गंगवानी को 144 वोटों के मुकाबले 155 वोटों से हराया। चुनाव जीतने के बाद सुनील सोंथलिया ने बताया कि हमारी लड़ाई व्यवस्था से है। व्हयापारी एकता के सामने प्रशासन को झुकना होगा। हम सब मिलकर व्यापारियों के लिए जब भी जरूरत होगी आवाज उठाएंगे.।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                                 व्यापार विहार व्यापारियों ने आज अपने नए अध्यक्ष का चुनाव किया। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक दो सौ निन्यानवे व्यापारियों ने अपने नए अध्यक्ष का चुनाव किया। एक व्यापारी ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। शाम चार बजे तीन सदस्यीय चुनाव टीम ने परिणाम की घोषणा की।
                         शांतिपूर्ण मतदान पक्रिया में कुल तीन सौ में से दो सौ निन्यानवे व्यापारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। राजेश कुमार गंगवानी को कुल 144 मत मिले। सुनील सोंथलिया ने 155 मत हासिल कर राजेश को 11 मतो से हराया।
              चुनाव जीतने के बाद राजेश और सुनील एक दूसरे से गले मिले। उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए सुनील ने कहा कि राजेश के सहयोग के बिना हम व्यापारियों के हितों की लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। राजेश हमारा भाई है। हम लोग मिलकर व्यापारियों के हितों की आवाज को बुलंद करेंगे। हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति या व्यापारी से नहीं होगी। हम अपने अधिकारों के लिए प्रशासन से टकराने को तैयार हैं।
                               सुनील ने सीजी वाल को बताया कि व्यापार विहार के व्यापारियों को हमेशा कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ता है। प्रशासन उनके मांगों को कभी गंभीरता से नहीं लेता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हम एकजुट होकर व्यापार विहार के व्यापारियों के लिए लड़ेंगे।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close