पार्टी का आदेश सिर आखों पर-उमेश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
YOGESHखरसिया।कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि जैसा पार्टी का आदेश होगा…मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी..वही करूंगा।पार्टी के आदेश का पालन अन्तकरण से पालन करूंगा।खरसिया विधायक ने बताया कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बारे में किसी से कोई बातचीत नहीं हुई है।

                      पार्टी उन्हें प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चाहती है के सवाल पर उमेश ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें समाचार पत्रो से ही हुी है। पार्टी के किसी नेता ने उनसे इस सिलसिले में कोई बात नहीं की है। खरसिया विधायक ने बताया कि बावजूद इसके हाईकमान का जैसा आदेश होगा उसका पालन करूंगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      युवक कांग्रेस के चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने के सवाल पर पटेल ने कहा कि वे अभी अपने क्षेत्र में ही हैं। उनके क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लगातार दौरा कर रहे हैं। जिन किसानों के खेत में पानी भर गया है, उसे निकलवाने में मदद कर रहे हैं। इसके अलावा उनके सहयोगी, अपनी तरफ से बाढ़ को लेकर भी अलर्ट जारी कर रहे हैं।

                   पटेल ने पत्रकारों से बताया कि पूरी स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। वर्तमान हालात में उनका पूरा फोकस क्षेत्र की तरफ ही है। फिर भी चुनाव को लेकर पार्टी जैसा चाहेगी वैसा वे करेंगे।

close