भाजपा की तिरंगा यात्रा 15 से 23 अगस्त तक

Shri Mi
3 Min Read

bjp kamalरायपुर।भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की अति आवश्यक बैठक 7 अगस्त शाम 8 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश समस्त मोर्चा प्रभारी रामप्रताप सिंह, दयालदास बघेल, भाजपा प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, संतोष पाण्डेय, सुभाऊ कश्यप, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने, भूपेन्द्र सवन्नी, संजय श्रीवास्तव, श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, श्रीमती सरला कोसरिया, लीलाराम भोजवानी, निरंजन सिंन्हा, प्रदेश मंत्री शंकरलाल अग्रवाल, नवीन मारकंडे, नलनीश ठोकने ेेसहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस 15 अगस्त को हमारे आजादी के 70 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे जिसके लिए हम सबको विशेष तैयारी करनी है। आप सभी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हैं जिन्होंने हर जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाया हैं और पार्टी द्वारा तय ‘आजादी 70 याद करो कुर्बानी कार्यक्रम को ब्लाक से प्रदेश की राजधानी तक सफल बनाने में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 15 अगस्त से 23 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकलनी है जिसका मुख्य उद्देश्य देश के सभी युवाओं एवं छात्रों को स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति संवेदनशील बनाना है। इस कार्यक्रम में सभी जन प्रतिनिधि  पार्षद, पंच-सरपंच,जनपद, जिला पंचायत सदस्य, विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।

                        कौशिक ने कहा कि तिरंगा यात्रा से पहले 9 अगस्त  भारत छोड़ो आंदोलन की याद में सुबह प्रभात फेरी निकालना है यह कार्यक्रम बूथ, मंडल, ब्लाक, नगर पंचायत, तहसील एवं जिला मुख्यालय में होगा। 14 अगस्त को महापुरूषों एवं शहीद स्मारकों की साफ सफाई की जाएगी एवं रात को मशाल जुलूश भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा संपन्न होगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन महापुरूषों एवं शहीदों की प्रतिमाओं में माल्यार्पण तथा  शहीद परिवार एवं स्वतंत्रता संग्राम में शामिल लोगों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा।  18 अगस्त रक्षा बंधन के पावन पर्व पर महिला मोर्चा कार्यकर्ता देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों कों राखी बांधेंगीं।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close