सीयू मे निबंध प्रतियोगिता:अभी भी वास्तविक आज़ादी की ज़रूरत

Shri Mi
3 Min Read

lessonबिलासपुर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशों के प्रकाश में देश के स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ के अवसर को ‘स्वतंत्रता दिवस पखवाड़ा’ के रुप में मानये जाने का संकल्प कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता के नेतृत्व में लिया गया। इसी क्रम में सोमवार दिनांक 08 अगस्त 2016 को विश्वविद्यलाय के शिक्षण विभाग में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में स्वतंत्रता की अवधारणा विषय पर निबंध लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 46 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा निधि कश्यप मानती है कि वर्तमान समय में जो स्वतंत्रता है मनुष्य इसका गलत ढंग से इस्तेमाल कर रहा है और जिससे दूसरों की स्वतंत्रता का भी हनन कर रहा है। आईटी के छात्र चेतन कुमार का मानना है कि हमें अंग्रेजों से आजादी तो 15 अगस्त 1947 को मिल गई लेकिन सही मायनों में वास्तविक आजादी की अभी भी आवश्यकता है। छात्रा सना बानो ने अपने निबंध में शिक्षा, चिकित्सा, यात्रा की स्वतंत्रता, व्यवसाय, निवास की समस्या, जाति–पाती की समस्या का उल्लेख किया है। शिक्षा शास्त्र के छात्र बच्चा लाल यादव ने बड़ी ही गंभीर समस्याओं की ओर ध्यानाकर्षण किया है- शायराना अंदाज में लिखते हुए कुछ इस तरह कि –

“मिली हवाओं में उड़ने की वो आजादी यारों।

कि मैं जमीं के रिश्तों से कट गया यारों”

                         बच्चा लाल ने राष्ट्रव्यापी भ्रष्टाचार, व्यभिचार एवं ऊंच-नीच की भावना जैसी समस्याओं को निबंध में शामिल किया। प्रतिभागियों ने स्वातंत्र्योत्तर भारत की समस्याओं की चर्चा करते हुए अपने मतों को व्यक्त किया साथ ही देश की चौतरफा प्रगति, वैश्विक परिवेश में भारत की पहचान एवं आर्थिक सामाजिक सुधारों पर भी अपने विचार रखे।

                     समस्त प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह से निबंध लेखन कार्यक्रम में भाग लिया एवं विषय के सम्बन्ध में जागरूक एवं उत्साहित दिखे | निबंध लेखन कार्यक्रम के अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर एसवीएस चौहान, डॉ. अनुराग चौहान, सहायक प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग एवं डॉ. रमेश कुमार गोहे, सहायक प्राध्यापक हिन्दी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसी कड़ी में दिनांक 09/08/2016 दिन मंगलवार को सभी अध्ययनशालानुसार भाषण सहभागिता का आयोजन किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close