भाजपा नेता निकालंगे तिरंगा यात्रा

Shri Mi
1 Min Read

bjp kamalबिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा ने 9 अगस्त मंगलवार को भारत छोड़ों आंदोलन की वर्षगांठ पर बिलासपुर, बिल्हा, बोदरी, तिफरा सिरगिट्टी, बेलतरा, तखतपुर, मस्तूरी, कोटा, गौरेला, पेण्ड्रा, मरवाही, रतनपुर, सकरी, गनियारी, मल्हार,सीपत,जयरामनगर,गतौरा में तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है।

        भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि दोपहर तीन बजे भाजपा कार्यालय करबला रोड से तिरंगा यात्रा निकलेगी। यात्रा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, रविन्द्रनाथ टैगोर चौक, गांधी चौक, गोल बाजार चौक होते हुये नेहरू चौक पहुॅचकर यात्रा का समापन होगा।

            जोन प्रभारी मनीष अग्रवाल महेश चंद्रिकापुरे मनीष शुक्ला उदय मजूमदार विजय ताम्रकार,व्ही रामराव मंडल अध्यक्ष सहदेव कश्यप धीरेन्द्र केशरवानी गोपी ठारवानी सुब्रत दत्ता सतीश गुप्ता रवि कुमार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव राजकिशोर शर्मा संजय मुरारका अरविंद बोलर रत्तू मिश्रा हरि गुरूंग ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा में उपस्थित होने को कहा है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close