नेता प्रतिपक्ष जाने क्या कहते हैं सियाराम…सत्यनारायण

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG20160809131851 बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बिलासपुर कांग्रेस की विस्तारित बैठक में शामिल होने से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक सत्यनारायण शर्मा पत्रकारों से रूबरू हुए। सत्यनारायण ने बताया कि बिलासपुर बहुत दिनों बाद संगठन गतिविधियों की जानकारी लेने और कार्र्यकर्ताओं से बातचीत करने आए हैं। बैठक में शामिल होकर संगठन को जमीन स्तर तक विचार-विमर्श किया जाएगा। सत्तू शर्मा ने कहा कि सियाराम की गतिविधियों पर नेता प्रतिपक्ष को ध्यान देने की जरूरत है। कांग्रेस बड़ी पार्टी है..लोगों का आना जाना लगा रहता है। जोगी कांग्रेस हमारी पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। ओडिशा प्रतिनिधिमंडल पंचायत चुनाव जीतने के लिए छत्तीसगढ़ का भ्रमण करने आया है। उनके आने और जाने से प्रदेश के जलस्तर और राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि इन दिनों ओडिशा में पंचायत चुनाव का दौर है। वहां की सरकार ने महानदी के जल को चुनाव का इश्यू बनाया है। इसलिए प्रतिनिधिमंडल प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। जबकि उन्हें भी मालूम है कि उनकेे दौरे से कुछ होना जाना नहीं है। पंचायत चुनाव के बाद सबकुछ शांत हो जाएगा। सत्यनारायण ने बताया कि जोगी की पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। यह जानते हुए भी कि यह सब राजनैतिक स्टंट है। कांग्रेस को भी प्रदेश की अस्मिता का पूरा ख्याल है। लेकिन जब सब कुछ जान रहे हों तो प्रदर्शन का कोई मतलब नहीं रह जाता है।IMG20160809131942

                                  सियाराम कौशिक जोगी के साथ हैं और उनके आंदोलनों का समर्थन करेंगे के सवाल पर सत्यनारायण ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है कि सियाराम ने क्या कहा। सियाराम  के बयान को नेता प्रतिपक्ष को गंभीरता लेना चाहिए। अमित जोगी की तरह उन्हें भी क्या पार्टी से निकाला जाएगा के प्रश्न पर सत्यनारायण ने कहा कि टीएस सिंहदेव इस बात को देखेंगे कि सियाराम क्या कुछ कर और कह रहे हैं।

             बिलासपुर कांग्रेस की विस्तारित  बैठक  में क्या अनुशासन का भी पाठ पढ़ाया जाएगा के प्रश्न पर सत्यनारायण ने कहा कि जरूर पढ़़ाया जाएगा। मुझे कहीं से जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले किन्ही बातों को लेकर स्थानीय नेताओं में विवाद हुआ है। इसे संज्ञान में लेंगे। तथ्यों की गहराई में भी जाएंगे। उन्होने बताया कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है…जैसे घर के वर्तनों में टकराहट होती है वैसे ही पार्टी में भी विचारों को लेकर टकराहट होती है। मत भेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद जैसी स्थिति नहीं है। सत्यनारायण ने कहा कि हमें थोड़ी बहुत खबर है..आज की बैठक में सभी को समझाया जाएगा।

                             पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व शिक्षामंत्री ने कहा कि जिन्हें जहां जाना होता है वे चले जाते हैं…लेकिन निष्ठावान कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर नहीं जाएगा। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का कांंग्रेस पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसकी जानकारी सबको चुनाव के समय हो जाएगी। सत्यनारायण ने बताया कि जोगी के पार्टी बनाने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं होने वाला है। रही बात लगातार विस्तारित बैठक की तो यह पार्टी की सतत प्रक्रिया है।

close