अजीत जोगी प्रदेश के लोकप्रिय नेता…सियाराम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Pic-2-AJ& Siyaram Kaushik-CM programe-Pathariya-18-05-16बिलासपुर—मुझे कांग्रेस से भले निकाल दिया जाए लेकिन जोगी के साथ जनहित के मुद्दों पर कदम से कदम मिलाकर चलुंगा। जोगी ने हमेशा जनहित के सवालों को प्राथमिकता से साथ लिया है। मैं कांग्रेस के खिलाफ न था न हूं…। ना तो कांग्रेस के खिलाफ बयान दिया और ना ही संगठन के खिलाफ काम किया। मुझे जनता ने जिताया है..उनकी सेवा करता हूं। जोगी के जनहित कार्यों से मैं प्रभावित हूं…उनका साथ देता रहूंगा। मुझे संगठन के आदेश की परवाही भी नहीं है। मैं जोगी के साथ पहले भी था….आज भी हूं…और कल भी रहूंगा। लेकिन कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ुंगा… यह बातें सियाराम कौशिक ने सीजी वाल से कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            सीजी वाल को सियाराम कौशिक ने बताया कि जोगी जनाधार वाले नेता हैं। उन्होने अपना राजनैतिक जीवन प्रदेश की जनता के हित में लगाया है। उन्होने हमेशा गरीब और किसानों के लिए काम किया है। इसलिए मैं उनके विचारों का सम्मान करता हूं। जोगी हमारे पहले भी नेता थे..और आज पूरे प्रदेश के हैं…।

                सीजी वाल के सवालों का जवाब देते हुए सियाराम ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं बल्कि जोगी के विचारों से प्रभावित हूं। इसलिए उनके सभी जनहित वालेे आंदोलनों में शामिल होता हूं। मुझे कांग्रेस से बाहर निकालने का सवाल ही नहीं उठता है। मैने संगठन के खिलाफ कोई काम ही नहीं किया है। मैं पहले जनता का नेता हूं..जिसने मुजे जिताया है…। जोगी जनता के सबसे बड़े नेता हैं…। जनता के दुख दर्द को समझते हैं…इसलिए मैने जेल भरों आंदोलन का भी समर्थन किया…आज ओडिशा प्रतिनिधिमंंडल का भी विरोध कर रहा हूं…।

                                   बिल्हा विधायक ने बताया कि ओडिशा के प्रतिनिधि मंडल को निरीक्षण की अनुमति देकर सरकार ने ढाई करोड जनता का अपमान किया है। हम इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेंगे। कांग्रेस ने यदि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया होता तो मैं वहां भी होता…। साल 2018 में किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे के सवाल पर सियाराम कौशिक ने बताया कि जनता जो चाहेगी वही करूंगा। फिलहाल मैं इस बारे में कुछ भी ज्यादा नहीं बोलना चाहता।

close