कांग्रेसियोंं ने किया अगस्त क्रांति को याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CONGRESS BAITHAK 003बिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में क्रांति दिवस  मनाया। इस दौरान सभी नेताओं ने अमर शहीदों को याद भी किया। कार्यक्रम के दौरान  कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को याद करते हुए कहा कि 9 अगस्त 1942  ना केवल कांग्रेस बल्कि समस्त भारत वासियों के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज के ही दिन कांग्रेस के सिपाहियों ने ब्रिटिश शासन की बुनियाद हिला कर रख दी थी। आंदोलन की रुपरेखा महात्मा गांधी के विचार का निष्कर्ष था। आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। इसके पीछे आजादी शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। अगस्त क्रांंति  में डेढ़ लाख से भी ज्यादा भारत के सपूतों ने अपने प्राणों का न्योछावर किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                            कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने कहा कि देश की आजादी की आधारशीला में 9 अगस्त को ही रखी गयी थी। लाखों की शहादत के बाद भारत को 1947 में आजादी मिली। शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करना सभी का मौलिक कर्तव्य है। इस अवसर पर सैयद जफर अली, शैलेन्द्र जायसवाल, हरीश तिवारी, चन्द्रप्रकाश देवरस, सच्चिदानंद तिवारी, अनिल चौहान समेत कई कांग्रेस नेताओं ने अपने विचारों को रखा। भवदीय

 

close