सत्यनारायण कथा के बाद कांग्रेसी रिचार्ज

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20160809-WA0022 बिलासपुर—- जिला कांग्रेस कमेटी शहर ब्लाॅक 1 और 2 की विस्तारित बैठक में पूर्व शिक्षामंत्री सत्यनारायण शर्मा ने शिरकत किया। बैठक को प्रभारी सत्यनारायण शर्मा, अब्दुल हयात हमीद समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय और मिलजुलकर काम करने की नसीहत दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             बैठक को संबोधित करते हुये सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित और गरीबों के उत्थान के लिये काम किया है। 2018  चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का समय आ गया है। ब्लाॅक कमेटियों में नये नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लाॅक से 5 वक्ताओं और 5 सोशल मीडिया में सक्रिय कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो कांग्रेस के रीति-नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

                       बैठक को प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा शासन के खिलाफ असंतोष की लहर है। जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सहभागिता से कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने कहा कि नई ब्लाॅक कमेटी में ऊर्जावान पदाधिकारियों की नियुक्ति से पूरे कांग्रेस में एकजुटता का माहौल है। सबको अपनी जिम्मेदारियों का अहसास है। मिशन 2018 के लिये कांग्रेस कमेटी जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिये पूरी तरह से तैयार है। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

                          विस्तारित बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक अग्रवाल, फिरोज कुरैशी, शेख गफ्फार, राधेभूत, डा. बद्री जायसवाल, पूर्व महापौर राजेश पांडे, शिवा मिश्रा, जसबीर गुम्बर,विजय पांडे ने भी संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन, संध्या तिवारी, जावेद मेमन, महेन्द्र गंगोत्री, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, अखिलेश बाजपेयी, एस.कार्टर तथा ब्लाॅक 1 की अध्यक्षा शशि देवांगन, ब्लाॅक 1 और 2 के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

डैमेज कंट्रोल की कIMG-20160809-WA0024वायद

                        नाम नहीं छापने के शर्त पर एक कांग्रेस नेता ने बताया कि पदाधिकारियों की नियुक्ति और उस्लापुर कांड के बाद कांग्रेस नेताओं में  जमकर आक्रोश और गुटबाजी है।इसके पहले पीसीसी अध्यक्ष ने मामले को शांत करने का प्रयास किया। टीएस सिंह देव भी मामले को शांत कराने बिलासपुर का भ्रमण किया था। इसके पहले मामला शांत होता कि उसी रात उस्लापुर में दो गुटों के बीच गैंगवार की घटना सामने आ गयी।

                                          गैंगवार में शामिल कांग्रेस नेता की पुलिस को तलाश है। गैंगवार के बाद पार्टी के अंदर से आवाज आने लगी कि ऐसा नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होना जरूरी है। मामले को जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन मामला सुलझने के वजाय बुरी तरह से उलझ गया।

                        कांग्रेस नेता ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए ही पीसीसी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा को शहर कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर मामला शान्त करने के लिए भेजा है । आज सत्यनारायण शर्मा ने कांग्रेस भवन में सभी नेताओं को लेकर अंतर्कलह दूर करने की सलाह दी है। कांग्रेस बड़ी पार्टी है । मनमुटाव सामान्य होना लाजिमी है।

                  बहरहाल सत्यनारायण शर्मा का बिलासपुर आकर कांग्रेस नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाना जाहिर करता है कि जिला कांग्रेस के भीतर कुछ ना कुछ गड़बड़ जरूर है। गुटबाजी को लेकर पीसीसी गंभीर है।

close