बिल्हा विधायक पर होगी कार्रवाई…भूपेश

BHASKAR MISHRA

bbaghelबिलासपुर— पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल आज बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। उन्होने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे अभिकर्ताओं और नियोजकों का समर्थन किया। इसके पहले पत्रकारों से छत्तीसगढ़ भवन में रूबरू हुए। सवालों का जवाब दिया। उन्होने कहा कि चाकूबाजों का कांग्रेस पार्टी में कोई स्थान नहीं है। सियाराम कौशिक पर समय पर कार्रवाई की जाएगी। हमने महानदी जल को लेकर राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि चिटफंड कंपनियों के निवेशकों के धरने कों कांग्रेस पार्टी का समर्थन है। चिटफंड कंपनियों ने प्रदेश की गरीब जनता का पांच से दस करोड़ रूपए का घोटाला किया है। इन कंपनियों को प्रदेश सरकार ने रोजगार मेला के नाम पर लूटने का खुला मैदान दिया है। यह जानते हुए भी चिटफंड कंपनियां आरबीआई नार्म्स का पालन नहीं कर रही हैं। बावजूद इसके सरकार ने उनके ऊपर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है।

                                      भूपेश ने बताया कि कमोबेश प्रदेश की सभी चिटफंड कंपनियों का उद्घाटन राज्य के मुखिया या उनके मंत्रियों ने किया है। प्रदेश के हजारों निवेशकों के करोड़ों रूपए डूब चुके हैं। कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा में राज्य सरकार पर दबाव भी डाला था। ऐसे लोगों पर शासन ने कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया था।लेकिन अभी तक किसी भी निवेदश की राशि नहीं लौटाई गयी है। अभिकर्ता से लेकर निवेशक परेशान हैं। भूपेश ने बताया कि कांग्रेस पार्टी जब तक निवेशकों का पैसा वापस नहीं होता है…आंदोलन का समर्थन करेगी।

                     सियाराम कौशिक न एलान किया ही उनके नेता अजीत जोगी हैं क्या अमित की तरह उन पर भी कार्रवाई होगी के सवाल पर भूपेश ने कहा कि समय का इंतजार करें। सब कुछ सामने आ जाएगा। गतिविधियों पर लगातार नजर है।

                        बिलासपुर कांग्रेस में अनुशासन हीनता है के सवाल पर भूपेश ने कहा कि  उस्लापुर चाकूबाजी घटना में कोई कांग्रेसी नहीं हैं। अखबर खान के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज के सवाल पर भूपेश ने कहा कि चाकूबाजों का कांग्रेस में स्थान नहीं है। जो दोषी होगा कार्रवाई करेंगे। लेकिन इस घटना में कोई कांग्रेसी शामिल नहीं है।

                        महानदी पर बने बैराज के विवाद पर भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार सिंचाई योजनाओं को ध्वस्त कर दिया है। बैराज का पानी किसानों से पहले उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। दोनो राज्यों के मुख्यमंत्री उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लड़ रहे हैं। केन्द्र सरकार की जल अधिग्रहण अधिनियम का पालन नही किया जा रहा है। पानी सबसे पहले निस्तारी के लिए इसके बाद सिंचाई और उद्योगों को दिया जाना चाहिए। लेकिन यहां सब कुछ उल्टा हो रहा है। पानी पर पहला हक उद्योगपतियों का हो गया है। भूपेश ने कहा कि महानदी के पानी पर सबसे पहले प्रदेश की जनता का अधिकार है।

                                  गौरांग बोबडे हत्याकांड के सवाल पर भूपेश ने कहा कि न्यायधानी अपराधानी बन चुकी है। राजधानी में असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक राहुुल शर्मा, पत्रकार सुशील पाठक हत्याकांड का आज तक सुराग नहीं मिल सका है। गौरांग बोबड़े के परिवार के साथ भी अब वहीं हो रहा है। सभी घटनाओं पर लीपापोती हो चुकी है। पीडि़त परिवारों को अभी तक न्याय नही मिला है। भूपेश ने कहा कि घटना में भाजपा के लोग शामिल हैं इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

                            एक सवाल के जवाब में बघेल ने कहा कि रासानिक खाद की कालाबाजारी हो रही है। किसानों को सूखाग्रस्त का भुकतान आज तक नहीं किया गया है। दुकानदार खाद मनमाने भाव पर बेच रहे हैं। अकेले राजनांदगांव में नकली खाद बेचने के कई मामले सामने आए हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। भूपेश ने बताया कि सर्वाधिक मरने वाले किसान राजनांदगांव के ही हैं। आज वहीं खाद की सर्वाधिक कालाबाजारी हो रही है। नकली खाद बेचे जा रहे हैं।

close