नशे में आरक्षक पुत्र ने उठाया आत्मघाती कदम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

jahar.....cimsबिलासपुर— तिफरा स्थित पुलिस कालोनी में आरक्षक पुत्र ने  चाकू से खुद का कला काट लिया है। उस समय आरक्षक नशे के आगोश में था। घायल अवस्था में उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           पुलिस जानकारी के अनुसार तिफरा स्थित पुलिस कालोनी में एक आरक्षक के पुत्र ने नशे की हालत में अपना ही गला काटने का प्रयास किया है। आरक्षक पुत्र की हालत गंभीर है। जिसका इलाज सिम्स में चल रहा है।

                          आरक्षक पुत्र का पिता तीरथराम नेताम पुलिस लाईन में पदस्थ है। तीरथ का बेटा मिथलेश नेताम नशे का आदी बताया जा रहा है। किसी बात को लेकर या फिर नशे के चलते अपने ही गले को चाकू से काट लिया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनो ने घायल मिथलेश कुमार को उपचार के लिए सिम्स में दाखिल करवाया।

                     बहरहाल मिथलेश की हालत ठीक है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी के अनुसार सिम्स से मेमो मिलने के बाद मामले में जांच पड़ताल की जाएगी।

close