जोगी ने क्यों नही कराया रजिस्ट्रेशन…अर्जुन तिवारी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG20160810132123बिलासपुर— वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन तिवारी ने जोगी कांग्रेस की अस्मिता पर सवाल उठाया है। तिवारी ने बताया कि जिस पार्टी का आज तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है उस पार्टी का भविष्य का अंदाज सहज ही लगाया जा सकता है। दरअसल जोगी परिवार कांग्रेस पर दबाव और प्रवेश के लिए पार्टी का आज तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। मजेदार बात है कि जोगी कांग्रेस ने सभी विंग का गठन कर लिया है। बावजूद इसके आयोग में अभी तक रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं कराया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन तिवारी ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। तिवारी ने बताया कि जोगी बताएं कि उन्होने अभी तक रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं कराया है। इस बात को जनता जाने या ना जाने लेकिन अजीत अच्छी तरह से जानते हैं कि रजिस्ट्रेशन नहीं कराने का क्या कारण है।

              तिवारी ने बताया कि जोगी की राजनीति हमेशा दबाव बनाने की रही है। वह आजकल मीडिया को राय देते हैं कि कांग्रेस में दो फाड़ हो गया है। कांग्रेस का असली चेहरा वह ही हैं। लेकिन मीडिया भी इस बात को भली भांति जानता है कि जोगी ऐसा क्यों कर रहे हैं। तिवारी के अनुसार जोगी ने ही साल 2015 में भाजपा सांसद और उनके साथियों को मात्र 9 घंटे के अंदर चुनाव आयोग से पार्टी का रजिस्ट्रेशन करवा लिया था। वही जोगी आज अपनी ही पार्टी का रजिस्ट्रेशन करवाने में इतना देरी क्यों कर रहे हैं। दरअसल जोगी कांग्रेस में अपने आने का रास्ता बंद नहीं करना चाहते। लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि अब उनके लिए कांग्रेस का दरवाजा हमेशा के लिए बंद हो गया है।

                            तिवारी ने सीजी वाल को बताया कि जोगी आईएएस रहे हैं। उनके जूनियर जैदी मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। शायद संपर्क भी अच्छे होंगे। जब उन्होने किसी पार्टी को 9 घंटे के भीतर रजिस्ट्रेशन करवाने की क्षमता रखते हैं तो अपनी पार्टी के लिए इतनी लापरवाही क्यों कर रहे हैं।

   तिवारी के अनुसार जोगी जगह जगह आंदोलन चलाकर शक्ति का परिचय देने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी शक्ति क्या है..वह क्या सोचते हैं भोली भाली जनता को मालूम हो या ना हो लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अच्छी तरह मालूम है कि वह रजिस्ट्रेशन नहीं करवाकर क्या चाहते हैं। लेकिन बताना चाहूंगा कि उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

                       सीजी वाल को तिवारी ने बताया कि जोगी पावर और भय की राजनीति करते हैं। इस समय उनके साथ लोग पावर और भय के कारण जुड़े हैं। जिस दिन लोगों को पता चलेगा उसी दिन जोगी का तिलस्म भी टूट जाएगा। जोगी भोली भाली जनता को केवल इन्द्रजाल में फंसा रहे हैं। जबकि उन्होने अभी तक पार्टी रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन पत्र भी नहीं दिया है। मजेदार बात यह है कि उन्होंने जनता को धोखे में रखकर पार्टी और विंग का गठन कर लिया है।

                                  मालूम हो कि आज सियाराम के सवाल पर भूपेश बघेल ने भी कहा है कि जोगी की पार्टी है भी या नहीं…क्योंकि उन्होने अभी तक आयोग के सामने पत्र भी नहीं भेजा है।

close