क्यू.ए. खान का रायपुर तबादला

Chief Editor
2 Min Read

mantralay_rprरायपुर।राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए है। जिसके तहत बिलासपुर के अपर कलेक्टर क्यू.ए. खान का तबादला रायपुर किया गया है। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                          आदेश के अनुसार  पी.के.मिश्रा अपर कलेक्टर जिला गरियाबंद को अपर कलेक्टर जिला कबीरधाम,  जीवन किशोर ध्रुव आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव को अपर जिला कलेक्टर जिला राजनांदगांव,  संतोष कुमार देवांगन संयुक्त कलेक्टर जिला कोण्डागांव को संयुक्त कलेक्टर जिला नारायणपुर,  आई.एस. अग्रवाल अपर कलेक्टर जिला धमतरी को अपर कलेक्टर पेण्ड्रारोड, जिला बिलासपुर  एस.आर.महिलांग महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम रायपुर को अपर कलेक्टर जिला बेमेतरा,  के.आर. ओगरे अपर कलेक्टर जिला राजनांदगांव को अपर कलेक्टर जिला धमतरी, श्री कदीर अहमद खान अपर कलेक्टर जिला बिलासपुर को अपर कलेक्टर जिला रायपुर,  अवध सिंह राणा डिप्टी कलेक्टर जिला राजनांदगांव को डिप्टी कलेक्टर जिला कोण्डागांव पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार  अश्वनी देवांगन संयुक्त कलेक्टर जिला कबीरधाम का स्थानांतरण अवर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के पद पर किया गया है। उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए श्री अश्वनी देवांगन की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव के पद पर पदस्थ करने हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौपी गई है।

इसी प्रकार श्री ओपी कोसरिया संयुक्त कलेक्टर जिला कबीरधाम को संयुक्त कलेक्टर जिला जशपुर  के आदेश को संशोधित करते हुए उन्हें संयुक्त कलेक्टर गरियाबंद तथा श्री नानसाय भगत डिप्टी कलेक्टर जिला सरगुजा को डिप्टी कलेक्टर जिला गरियाबंद की पदस्थापना आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें डिप्टी कलेक्टर जिला जशुपर पदस्थ किया गया है।

क्रमांक-2

close