रायपुर। आज भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रदेश मोर्चा प्रभारी रामप्रताप ङ्क्षसह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदायाल उपाध्याय की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर वंदेमातरम गीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभांरभ किया। मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यो का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने आने वाले दिनों में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षो से आग्रह किया कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि आगामी 15 अगस्त में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मदरसों में ध्वजा रोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भाजपा प्रदेश मीडिया सदस्य सिराज भाई ने कहा कि भाजपा को लेकर जो भ्रातियां फैलाई जा रही है मुस्लिम समाज में जाकर उन्हे दुर करना चाहिए।
प्रदेश अल्पसंख्यक महामंत्री आरिफ खान ने कहा कि विगत 12 वर्षो में भाजपा की सरकार में किसी भी अल्पसंख्यको पर किसी प्रकार की कोई ज्यादती नहीं हुई। सरकार अल्पसंख्यकों के प्रति संवेदनशील है तथा उन्हें हर सुख सुविधा प्रदान करने प्रयासरत रहती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने प्रदेश टीम का परिचय प्राप्त किया तथा बेहतर काम करने की शुभकॉमनाए दी। आगामी 30 अगस्त तक जिला कार्यसमिति तथा 15 सितम्बर तक मण्डल कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया। आगामी कार्यक्रम,कार्य योजना, प्रवास एवं कार्य पद्धती को विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि संगठन का कार्य सर्व स्पर्शी एवं सर्व व्यापी होना चाहिए।
प्रदेश मोर्चा प्रभारी रामप्रताप ने अपने उद्बोधन में मोर्चा के पदाधिकारियों पर विश्वास व्यक्त किया की पार्टी संगठन को गढ़ते हुए संगठन का विस्तार करेंगे। आने वाले समय में केन्द्र व राज्य सरकारो के निर्माण में अल्पसंख्यक मोर्चा की बडी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि यह दायित्व है न की पद पार्टी, देश व समाज के प्रति कर्तव्यबोध होना चाहिए। उन्होने कहा कि भाजपा एपीजे. अब्दुल कलाम को वैज्ञनिक से राष्ट्रपति बनाने का कार्य करती है। डॉ. रमन सिंह के 12 वर्षो के कार्यकाल में अल्पसंख्यको का विकास हुआ है तथा सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री द्वय ने किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री इमरान खान, आरिफ खान, उपाध्यक्ष युनुस कुरेशी, गप्पू मेमन, फिरोज बस्तरिया, राजिया खान, कोषाध्यक्ष रिजवान पटवा, कार्यालय प्रभारी हमीद मंसुरी,अल्पसंख्यक मोर्चा मीडिया प्रभारी हरपाल सिंह भामरा, सोशल मीडिया प्रभारी हामीद अहमद शाह, अबरार सिद्धिकी, शबनम ताज, रिहाना बेगम, जिलाध्यक्ष मखमुर ईकबाल खान, कमाल खान, साहिद खान, अनवर खान, कमरूद्दीन शाह, जफर खान, फिरोज चौधरी, हसरत अली, मिन्टू सलुजा, रफिक ङ्क्षहगोरा, मुस्तख बेग, गुलाम रहमान आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।
महिला मोर्चा की बैठक 12 को
रायपुर। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रथम बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 अगस्त समय 11 बजे आहुत की गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश मोर्चा प्रभारी रामप्रताम सिंह, महिल मोर्चा राष्ट्रीय सचिव श्रीमती विभाराव, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री, महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।