पनभरीया तालाब मे एनटीपीसी मे किया पौधरोपण

Shri Mi
1 Min Read

plntबिलासपुर।शुक्रवार को सीपत के वृहत्तम पनभरिया तालाब का सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण मुख्य अतिथि असीम कुमार सामंत, समूह महाप्रबंधक (एनटीपीसी-सीपत) द्वारा किया गया। सौन्दर्यीकरण के तहत एनटीपीसी ने नैगम सामाजिक दायित्व के तहत गहरीकरण कार्य एवं पचरीघाट निर्माण किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      लोकार्पण समारोह के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा तालाब के निकट पौघारोपण किया गया, जिससे भू-संरक्षण हो सके तथा बारिश से मिट्टी बह कर तालाब में न जाए।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सामंत ने पर्यावरण संरक्षण, आत्म सुरक्षा एवं स्वच्छता को हृदय से अपनाने को आह्वान किया।

                                साथ ही प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण में सभी को अपनी सहभागीता निभाने को आग्रह किया। इस इवसर पर ग्रामपंचायत सीपत के सरपंच संतोष भोई, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाएं एपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close