कार्य योजना बनाना ही नहीं खेतो तक पहुचाना भी है

Shri Mi
2 Min Read

2412रायपुर। कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 80 प्रतिशत से कम वर्षा वाली प्रदेश की 29 तहसीलों की खेती-किसानी की विशेष रिपोर्ट तैयार कर तत्काल आकस्मिक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री ने शुक्रवार को आयोजित कृषि और उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश भर के उप संचालकों को उनके अधीनस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों की बैठक लेकर सात दिन के भीतर पूरी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।अग्रवाल ने कहा कि दलहन और तिलहन की बोआई करने के लिए अभी समय है। इसका सदुपयोग करते हुए इन तहसीलों के किसानों को दलहन-तिलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए और उन्हें पर्याप्त मात्रा में उनके बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         अग्रवाल ने बैठक में जिलेवार खेती-किसानी, बारिश, किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड वितरण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा जैविक खेती मिशन की समीक्षा की।

                           कृषि मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेती-किसानी के वर्तमान स्थिति में किसानों की समस्याओं को जानना-समझना और उनका निराकरण करना हमारा लक्ष्य है। इसके अलावा भविष्य में किसानों की बेहतरी के लिए उपाय करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।

                       अग्रवाल ने कहा कि केवल कार्य योजना बनाने से काम नहीं चलेगा। कार्य योजना खेतों और खलिहानों तक पहुंचना चाहिए। प्रदेश की 80 प्रतिशत से अधिक आबादी के हितों से जुड़े कृषि विभाग के अधिकारी केवल आंकड़े तैयार न करें। उन्हें जमीनी हकीकत की भी जानकारी होनी चाहिए, तभी वे किसानों और उनके परिवारों को खुशहाल जिन्दगी दे सकते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close