पर्यावरण सुरक्षा,हमारी सामूहिक जिम्मेदारी-अमर

BHASKAR MISHRA

IMG-20160814-WA0007बिलासपुर—समाज में परिवर्तन से नहीं बल्कि नाकरिकों की सहभागिता और प्रयास से होता है।  नागरिको की जागरूकता और मूल्यवान सोच से समाज और देश को नई दिशा मिलती है। नागरिकों की सक्रियता और सहभागिता से ही समाज का चहुंमुखी विकास होता है। सत्ता का काम नागरिकों की अच्छी सोच को संरक्षण और संवर्धन देना है। यह बाते आज नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान कही।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       IMG-20160814-WA0128                            कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निकाय मंत्री ने कहा कि हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरूषों की अच्छी सोच और प्रयास से ही हमें आजादी मिली है। महापुरूषों के आचरण को अनुशरण करते हुए देश के एक एक नागरिकों स्वर्णिम भारत के निर्माण में सहभागी बनकर सक्रिय योगदान देना होगा। श्रीकांत वर्मा मार्ग में आयोजित एक निजी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमर ने कहा कि हम जैसा सोचेंगे वैसा बनने का प्रयास करेंगे। हम जैसा बनेंगे देश भी वैसा ही बनेगा। क्योंकि आम नागरिकों की सोच ही देश की दिशा और दशा तय करती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। विविधता के बावजूद यहां के आम नागरिकों की अच्छी सोच ने भारत को विश्व गुरू बनाया है।

                                       IMG-20160814-WA0130कार्यक्रम में अमर अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी नगरवासियों,प्रदेश और देशवासियों को आजादी की 70 वीं वर्षगांठ की बधाई दी। इस मौके पर WE CAN के बच्चों ने  स्वच्छ्ता और पर्यावरण आधारित  नुक्कड़ नाटिका की प्रस्तुति दी। मंत्री अग्रवाल ने बच्चों के प्रयासो की जमकर सरायहना की। मंत्री ने बच्चों को सम्मानित भी किया।

                                      वाणिज्यकर,उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल का कि  बच्चों की पर्यावरण को समर्पित नुक्कड़ नाटिका ने दिल के अंदर तक घर कर लिया है। बच्चों के समर्पण और विश्वास से यह जाहिर होता है कि हमारे भारत का भविष्य ना केवल बहुत चमकदार है बल्कि एक बार फिर विश्वमानचित्र पर विश्वगुरू का दर्जा हासिल होने वाला है। उन्होने कहा कि हमारा नाम कुछ भी हो सकता है लेकिन हमारी जरूरते एक हैं। पर्यावरण को संरक्षित और संवर्धित करना हमारी साझी जिम्मेदारियों में से एक है। हमें मिलकर पर्यावरण को शुद्ध बनाना होगा। केवल सत्ता ही नहीं बल्कि इसके लिए लोगों को एकजुट होकर सामने आना होगा।

तिरंगा रैली का सम्मान

स्वतंत्रता की 70 वीं वर्षगांठ पर नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। मंत्री अमर अग्रवाल ने नगरवासियों को आजादी की बधाई दी है। ध्वजारोहण सोमवार को सुबह 9 बजे स्थानीय पुलिस मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद मंत्री अग्रवाल सुबह 11.30 बजे राजेन्द्र नगर स्थित निवास में देश जागरण तिरंगा रैली का सम्मान करेगें। शाम 5.30 बजे रामा मैग्नेटो माॅल में आयोजित रक्त दान शिविर में भी शिरकत करेंगे।

close