उल्लास के माहौल में अमर ने फहराया तिरंगा

Shri Mi

IMG-20160815-WA0059बिलासपुर—निकाय मंत्री आमर अग्रवाल ने आज आजादी की 70 वी वर्षगांठ पर पोलीस मैदान में झंडारोहण किया।झंडारोहण के बाद मंत्री अग्रवाल ने परेड की सलामी ली।मंत्री अग्रवाल ने परेड में हिस्सा लेने वाली टुकड़ियों का निरिक्षण किया। मंत्री ने इस मौके पर स्वतंत्रता की बधाई दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               IMG_20160815_095431मंत्री अग्रवाल ने शहीदों को नमन करते हुए सभी सेनानियो को यद् किया। अमर ने कहा कि पिछले 13 सालो से सर्कार जनता की सेवा कर रही है।प्रदेश का चहुमुंखी विकास हो रहा है।अमर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से गरीबो किसानो और जरूरतमंदों के लिए योजनाये शुरू की गयी है। मुख्य अतिथि ने कहा सरकार ने प्रदेश में बिजली का जाल बिछा दिया है। किसानो को राहत देते हुए प्रदेश सरकार ने बीमा योजना शुरू कर चेहरे पर खुशिया दी है।मंत्री ने कहा की मनरेगा के मजदूरो को काम डी8या है।

                     अमर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के सरकार संवेदनशील है।विभिन्न योजनाओं प्रकाश डालते हुए अमर ने कहा कि सरकार ने महिला बाल विकास स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रो में काम किया है।बेरोजगारो को रोजगार देने आदिवासी समाज और गरीबो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।शिक्षा के समग्र विकास के लिए समर्पित है।

                  लोगो को संबोधित करते हुए अमर ने कहा की प्रदेश शिक्षा का हब बन गया है खेल के क्षेत्र में सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ा है।उन्होंने कहा की नक्सल क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बढ़ा है। प्रदेश के कोने कोने में खेल को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

                 अमर ने कहा आज प्रदेश ने सभी क्षेत्रो में चहुंमुखी बिकास किया है। नए रोजगार के अवसर मिल रहे ये।सड़को का जल बिछाया जा रहा है। रेलवे क्षेत्र में प्रदेश में पटरियां बिछाई जा रही है।स्वच्छता अभियान पर मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के सपनो को साकार किया जायेगा।मंत्री ने कहा की संविधान के खिलाफ बात करने वालो को मुहतोड़ जवाब दिया जायेगा। वचन के बाद मंत्री शांति का सफ़ेद कपोत छोड़ा।

        इस मौके पर निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, महापौर किशोर राय, कलेक्टर अन्बलगन पी, संभागायुक्त निहारिक बारीक सिंह, आइजी विवेकानंद, पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव, रामदेव कुमावत, मनीष अग्रवाल,राजरन्द्र भंड़ारी, प्रवीण दुबे,स्वतंत्रता सेनानी के अलावा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close