विवेक तन्खा का नागरिक अभिनन्दन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG20160815165342बिलासपुर— राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के मशहूर अधिवक्ता विवेक तन्खा का आज कांग्रेस ने नागरिक अभिनंदन किया। अभिनंदन कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इस मौके पर मशहूर अधिवक्ता काभी काफी खुश और भावुक नजर आए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                        छत्तीसगढ़ भवन में आज कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के जाने माने अधिवक्ता विवेक तन्खा का नागरिक अभिनंदन किया। अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने फूल माला और पुष्पगुच्छ भेंटकर अपनी खुशी को इजहार किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेभूत और जसबीर गुम्बर ने विवेक तन्खा का शाल भेंटकर सम्मानित किया।

            पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला और शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने छत्तीसगढ़ भवन में विवेक तन्खा का गर्मजोशी के स्वागत किया। सहज अन्दाज में तन्खा ने भी लोगों के अभिवादन को स्वीकार करते हुए सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अभिनंदन कार्यक्रम के बाद विवेक तन्खा कांग्रेस भवन में आयोजित एक बैठक कार्यक्रम में भी शिरकत किया।

                                  इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता जफर अली, पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश वाजपेयी, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, पार्षद चन्द्रप्रदीप वाजपेयी, धर्मेश शर्मा ने भी विवेक तन्खा का पुष्पहार से स्वागत किया। अभिनन्दन कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

close