मंत्री से लेकर संत्री तक घोटालेबाज-अरूण यादव

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20160816-WA0003

Join Our WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ में गड्ढों में सड़क कुंभ में तीन हजार करोड़ का घोटाला
शिवराज सरकार ने महाकाल को भी ठगा
बिलासपुर– छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सरकार में अद्भुत समानता है। दोनो जगह भ्रष्टाचार का बोलबोला है।दोनों के सूुत्राधार भी एक हैं।दोनों जगह किसान और मजदूर परेशान और ठगे गए हैं। दलित समाज की स्थित कमोबेश दोनों जगह एक सी है। यहां भी गड्ठे में सड़क है मध्यप्रदेश में भी सड़क गड्ढे में है। व्यापम घोटाले में सीबीआई जांच हो रही है। लेकिन ऐसा लगता है कि जांच के बाद कुछ परिणाम नहीं आने वाला है। सीबीआई केन्द्र सरकार गाइडेड काम कर रही है। यह बातें मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने आज छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से कही।

                                      पत्रकारों से चर्चा करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि दोनों जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आने वाले विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश कांग्रेस का मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार होगा। छत्तीसगढ़ सरकार की ही तरह मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार भ्रष्टाचार में गले तक डूबी है। जनता परेशान है। प्रदेश में दलित समाज का जीना हराम हो गया है। प्रदेश में गुण्डाराज है। मंत्री से लेकर संत्री तक सभी लोग भ्रष्टाचार के दलदल में गले तक धंसे हुए है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत लगभग पक्की है।

               अरूण यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों को सात साल से फसल का बोनस, बीमा नहीं मिला है। किसान भय और भूख के साए में जी रहा है। बीमा का  सात हजार करोड़ रूपए का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। मनरेगा के साढ़े पांच हजार करोड़ रूपए मजदूरी का भुगतान सरकार ने आज तक नहीं किया है। यादव ने बताया कि कुम्भ में भ्रष्टाचार का खेल आरएसस और भाजपा मंत्रियों के इशारे में हुआ है। कुंभ का बजट साढ़े पांच हजार करोड़ रूपए था। लेकिन तीन हजार करोड़ रूपए घोटाले के रास्ते भाजाप नेता,आरएसस और मंत्रियों के घर पहुंच गए।

                                          मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि कुंभ में सौ रूपए का घड़ा सरकार ने साढ़े सात सौ रूपए में खरीदा। व्हीआईपी को तीन हजार रूपए प्लेट खाना खाना खिलाया गया। पांच हजार सात सौ टायलेट 35 हजार रूपए में बनाए गये। देश विदेश के श्रद्धालुओं को ठगा गया। अरूण यादव ने बताया कि इतना ही नहीं शिवराज सरकार ने महाकाल को भी ठगने से नहीं छोड़ा है। जनता में आक्रोश है। एक तरह लोग सूखा और बाढ से मर रहे हैं सरकार बजट का रोना रोती है दूसरी तरफ तीन हजार रूपए प्लेट खाना व्हीआईपियों को खिलाया जा रहा है। यादव ने बताया कि कुंभ को शिवराज ने भगवाकरण किया है।

                                    व्यापम के सवाल पर अरूपण यादव ने बताया कि सीबीआई जांच तो चल रही है। लोगों को न्याया मिलेगा कहना संभव नहीं है। सीबीआई केन्द्र सरकार के इशारे पर जांच कर रही है। निष्पक्ष जांच होती तो आरोपियों को जरूर सजा मिलती। IMG20160816103431

    मध्यप्रदेश कांग्रेस किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी के सवाल को टालते हुए अरूण यादव ने कहा कि महत्व नेतृत्व का नहीं बल्कि जनता को भ्रष्टाचार से छुटकारा दिलाने का है। मध्यप्रदेश कांग्रेस में सब एक होकर शिवराज सरकार को कुर्सी से हटाने के लिए दृढ़संकल्प हैं। मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल पर अरूण यादव ने कहा कि हाईकमान जिसे चाहे मुख्यमंत्री बनाए लेकिन साल 2018 में मध्यप्रदेश में सरकार कांग्रेस की होगी। उन्होने बताया कि दिग्विजय हमारे वरिष्ठ नेता हैं उनका मार्गदर्शन हमारे लिए मायने रखता है। कमलनाथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और अजय सिंह जैसे नेता एक होकर कांग्रेस को दिशा निर्देश दे रहे हैं। हमारे यहां गुटबाजी नाम की कोई बात ही नहीं है।

                                    नरेन्द्र मोदी के कार्यप्रणाली पर चुटकी लेते हुए अरूण यादव ने कहा कि सारी योजनाएं कांग्रेस सरकार की है। मोदी सिर्फ मिर्च मसाला लगाकर जनता को परोसने का काम कर रहे हैं। केन्द्र में भाजपा सरकार के आने के बाद देश की सांप्रदायिक सौहार्ध को गहरा धक्का लगा है। अरूण यादव ने बताया कि प्रियंका गांधी ने हमेशा से कांग्रेस के लिए काम किया है। आने वाले समय में भी उनका सहयोग कांग्रेस को मिलता रहेगा। राहुल गांधी हमारे बड़े नेता हैं।

                अरूण यादव ने बताया कि जिस तरह मध्यप्रदेश से शिवराज का जादू लोगों के सिर से उतर गया है। उसी तरह छत्तीसगढ़ में रमन का तिलस्म छत्तीसगढ़ में टूट गया है। विधानसभा 2018 में छत्तीसगढ़ में कांंग्रेस की सरकार होगी।

close