ध्वजारोहण के बाद मंडल प्रमुख ने गिनाया कीर्तिमान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

rl-15aug बिलासपुर—दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक परिसर मे 70 वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रविन्द्र गोयल, मंडल सुरक्षा आयुक्त बी.रामाकृष्णा की अगुवाई में राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया । इस मौके पर एस.के.सोलंकी मंडल सेक्रो की अध्यक्षा शिखा गोयल समेत सेक्रो की अनेक पदाधिकारी,अधिकारी और कर्मचारी सपरिवार उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              गोयल ने उपस्थित सभी लोगों 70वीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।महाप्रबंधक महोदय के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। बिलासपुर मंडल विकास की दिशा में नित नये कीर्तिमान स्थापित करने की बात कही। उन्होने बताया कि भारतीय रेल के किसी भी रेल मंडल के लदान का सर्वाधिक रिकार्ड है। पहले 4 महीने में लदान लक्ष्य 44.45 मिलियन टन से 2.2 प्रतिशत अधिक हुआ है।  बिलासपुर मंडल को 4824.76 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।  पिछले वर्ष की तुलना में 16.92 करोड रूपये अधिक है।

                       टिकट चेकिंग से एक लाख 43 हजार मामले पकड़े गये। तीन करोड़  38 लाख रूपये जुर्माने के रूप में वसूले गए है। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11 फीसदी अधिक है।

               मंडल प्रमुख ने कहा कि संरक्षा एवं सुरक्षा हमारी प्रगति की नींव है। सभी विभागों में सुरक्षा-मेनुअल पालन का दिया गया है। सकारात्मक परिणाम रेल डिरेलमेंट में कमी के रूप में सामने आई है। यात्रियों और आम जनता में संरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड-नाटक, पोस्टर, पम्पलेट का सहारा लिया जा रहा है। संरक्षा एवं सुरक्षा की बेहतरी के लिए समपार फाटकों में बैनर फ्लेग सिस्टम का प्रावधान, पेंट्रीकारों में आॅटोमेटिक फायर सस्पेंशन का प्रावधान और मंडल आधारित 49 एसी कोचों में दोनों साइड खुलने वाली दरवाजों का प्रावधान जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

                    आई.आर.सी.टी.सी. ने बिलासपुर स्टेशन को देश का तीसरा सबसे साफ-सुथरा स्टेशन का खिताब दिया है। स्वच्छता की श्रेणी में रेलवे के सभी 17 रेलवे जोनल मुख्यालयों के स्टेशनों और प्रतिदिन 25 हजार से 50,000 रेल यात्रियों को हैण्डल करने वाले रेलवे स्टेशनों की श्रेणी में बिलासपुर रेलवे स्टेशन को प्रथम स्थान मिला है। यह रेल परिवार के सभी सदस्यों, रेल उपभोक्ताओं और रेल यात्रियों के सहयोगात्मक पहल से ही संभव हुआ है।

                  गोयल ने बताया कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए बिलासपुर से चलने वाली गाडियों के 182 कोचों में 630 बायो-टायलेट लगाया गया है। सभी स्टेशनों में सफाई व्यवस्था आधुनिक मशीनों के माध्यम से कराई जा रही है।

                     भारतीय रेलवे में पहली बार एसी एवं नाॅन एसी कोचों में डस्टबीन का प्रावधान बिलासपुर मंडल द्वारा किया गया वर्तमान में मंडल द्वारा 421 एसी एवं नाॅन एसी कोचों में डस्टबीन का प्रावधान किया गया है।

                उन्होने बताया कि मंडल में इस वर्ष आरआरबी और आरआरसी से कुल 667 नए कर्मचारियों की भर्ती की गई है।सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित में 2 पेंशन अदालत आयोजित कर प्राप्त सभी 17 मामलों का निपटारा भी किया गया। कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान किया गया है। रेलवे स्कूलों में बेहतर शिक्षण के लिए ई-लाईब्ररी आधुनिक प्रयोगशाला का उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। सूचना के अधिकार के तहत रेलवे कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाने का सफल प्रयास भी किया गया है।

Share This Article
close