सोशल मीडिया पर लोगों से रूबरू हुए अमर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160816-WA0066बिलासपुर– राजेन्द्र नगर स्थित अपने निवास पर निकाय मंत्री सोशल मीडिया पर लोगों से बातचीत की।  करीब तीस मिनट तक फैन्स फालोवर और जन सामान्य से उन्होंने चैट किया। मंत्री ने सभी को आजादी की बधाई दी। इस दौरान लोगों ने मंत्री अमर अग्रवाल के सामने अपनी समस्याओं को भी रखा। मंत्री अग्रवाल ने कुछ की समस्या को तत्काल तो किसी को कार्यालय पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी देेने को कहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          आज अपने मीडिया कार्यालय पहुंचकर निकाय मंत्री अमर अग्रवाल करीब तीस मिनट तक सोशल चैट किया। इस दौरान अग्रवाल ने लोगों को पन्द्रह अगस्त की बधाई दी। फैन्स फालोअर ने शहर की समस्या से लेकर अपनी निजी बातों को भी शेयर किया। फेसबुक पर चैट करते हुए अमर अग्रवाल ने नौजवानों को अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहने का संदेश दिया। उन्होने कहा कि नौजवान हमारे देश के भविष्य हैं। उन्हें जब भी जरूरत होगी उनके साथ हैं।

     फेसबुक पर एक छात्र से अमर ने अपनी समस्या को कार्यालय में आकर विस्तार बताने को कहा। फेसबुक पर शहर के कई नागरिकों ने बिजली पानी और साफ सफाई की शिकायत के साथ ही नगर को श्रेष्ठ बनाने परामर्श भी दिया। अमर ने सभी लोगों के विचारों का स्वागत किया। साथ ही अपने सुझावों को निरन्तर भेजने और मिलकर बताने को भी कहा। इस दौरान मंत्री को कई अटपटे सवालों का भी सामना करना पड़ा।

                        अमर अग्रवाल ने बताया कि आज देश और प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। विकास की दिशा में सभी के विचारों का और सुझावों का स्वागत है। सीजी वाल को मंत्री ने बताया कि फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया से लोगों से उनका निरंतर संवाद रहता है। लोगों की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। जहां जरूरत होती है वहां वह खुद मिलने का प्रयास भी करते हैं।

                                  मालूम हो कि रमन कैबिनेट में निकाय मंत्री अमर अग्रवाल का हाइटेक कार्यालय से आम लोगों से निरन्तर जुड़ाव रहता है।  खासतौर पर छात्रों से उनका सीधा संवाद होता है। माना जाता है अमर अग्रवाल विभिन्न सोशल मीडिया  के माध्यम से जनता से जुड़ाव रखते हैं। कई वाट्सअप समूह के सक्रिय सदस्य भी हैं।

close