डीजल की जगह अब सीएनजी से चलेंगे ऑटो

Shri Mi
3 Min Read

2498-mntralaycc♦अब कैम्पसो मे भी किया जाएगा पौधरोपण
♦डीजल की जगह चलेंगे सीएनजी से ऑटो-टैक्सी
♦5000 मुनगे के पौधे बटेंगे गांवो मे
रायपुर।राजधानी रायपुर में प्रदूषण की स्थिति से निपटने के लिए मुख्य सचिव विवेक ढांड की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालयमें बैठक हुई। बैठक में सचिव आवास एवं पर्यावरण ने पिछली बैठक में लिए गये निर्णयों के पालन प्रतिवेदन से अवगत कराया। बैठक में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नया रायपुर और रायपुर शहर को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। अब तक 3 लाख 10 हजार विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सामान्य वृक्षारोपण करने के बाद अब कैम्पस वृक्षारोपण पर फोकस किया जा रहा है। इसके तहत 30 हजार पौधे कृषि विश्वविद्यालय, विधि विश्वविद्यालय, आईटीएम विश्वविद्यालय आदि में रोपे जाएंगे।इसके साथ ही मनरेगा के तहत तैयार 5000 मुनगा के पौधों को ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण शीघ्र शुरू किया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                   बैठक में मुख्य सचिव ने स्वर्च्छ इंधन के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए डीजल चलित ऑटो रिक्शों को सीएनजी चलित ऑटो रिक्शा में परिवर्तित करने के लिए शासकीय सब्सिडी की योजना को जल्द क्रियान्वित करने के निर्देश दिये। निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि एवं वायु प्रदूषण की शिकायत करने के लिए एक हेल्पलाईन जारी करते हुए इसका एफ.एम. चैनल से प्रचार कराए जाने का निर्णय भी लिया गया।

                               बायो मेडिकल वेस्ट के प्रभावी निस्तारण हेतु निजी चिकित्सालयों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। बैठक में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर शहर के आस-पास स्थित 17 प्रकार के विशेष प्रकृति के 45 उद्योगों में ऑन लाईन मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना कर ली गई है।मॉनिटरिंग डाटा सेंटर पर्यावास भवन में स्थापित कर लिया गया है।

                           वहीं मुख्य सचिव ने प्रदूषण संबंधी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ मीडिया को भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close