निकाय मंत्री ने किया आॅडिटोरियम का निरीक्षण

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
auditoriumबिलासपुर—नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने आज राघवेन्द्र राव सभा भवन के पीछे निर्माणाधीन आॅडिटोरियम का निरीक्षण किया। आॅडिटोरियम का निर्माण कार्य  पूर्णता की ओर है। आॅडिटोरियम की भव्यता  को देखकर  अग्रवाल ने  जमकर सराहना की। इस मौके पर उन्होंने बेहतर  पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया।
                  निरीक्षण के दौरान अमर अग्रवाल ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि पार्किग व्यवस्था के लिए  ठेका  दिया जा सकता है। शहर के बीच में पार्किंग होने से लोगों को  अपने वाहन  खड़ी करने में सुविधा होगी। सदर बाजार और गोलबाजार तक यातायात को सुव्यवस्थित किया जा सके।
                      अमर ने कहा कि आॅडिटोरियम के प्रारंभ होने से शहर को शानदार हाॅल मिलेगा। इस अवसर पर महापौर किशोर राय, आयुक्त नगर निगम सौमिल रंजन चौबे, पार्षद अमित तिवारी, गुलाब आहुजा, राजेश मिश्रा, पी.के.पंचायती, एल्डरमेन राजेन्द्र भंडारी, मनीष अग्रवाल समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
close