नया रायपुर में रेसॉर्ट-हॉस्पिटल के लिए एम्.ओ.यू

Shri Mi

2528-02CCरायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में इस अवसर पर दो प्रसिद्ध कम्पनियों की ओर से नया रायपुर में प्रस्तावित फाईव स्टार डीलक्स रिसोर्ट और एक सौ बिस्तरों के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि नया रायपुर विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं का केन्द्र बनेगा। राज्य शासन की सकारात्मक पहल के फलस्वरूप इसके लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निवेशक यहां आने लगे हैं।यह समझौता नया रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के साथ किया गया। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                             मुख्यमंत्री ने दोनों कम्पनियों के निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि नया रायपुर में विश्व स्तरीय सुविधाओं के विकास कड़ी में आज एक और नया अध्याय जुड़ गया। फाईव स्टार डीलक्स रिसोर्ट का निर्माण मेफेयर रिसोर्ट ग्रुप भुवनेश्वर द्वारा और अस्पताल का निर्माण सरोज ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स नई दिल्ली द्वारा दो वर्ष के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य है।

                           मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने दोनों सुविधाओं के लिए हुए समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी कोशिश है कि नया रायपुर विश्वस्तरीय सुविधाओं का केन्द्र बने। उन्होंने कहा कि नया रायपुर में विश्वस्तरीय होटल और अस्पताल दोनों की आवश्यकता थी।

                             समझौते  के मुताबिक मेफेयर होटल एण्ड रिसोर्ट द्वारा नया रायपुर के सेक्टर 24 में झांझ जलाशय के सामने 13 एकड़ में एक 5 स्टार डीलक्स रिसोर्ट का निर्माण करेगा। यह मध्य भारत का पहला ऐसा रिसोर्ट होगा, जो चारों ओर पानी से घिरा होगा। यह पूरी तरह पर्यावरण हितैषी और हरियाली से भरपूर होगा। इस रिसोर्ट के चारो ओर झांझ जलाशय का पानी और बीच में एक खूबसूरत अत्याधिक सुविधाओं से सुसज्जित रिसोर्ट होगा।

                             नया रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा इस रिसोर्ट के निर्माण के लिए 13.28 एकड़ भूमि आबंटित की गई है। यहां सभी कमरे कम से कम 900  वर्गफीट आकार के डीलक्स रूम होंगे। इसमें एक हजार व्यक्तियों की क्षमता का एक आधुनिक बैंक्वेट हॉल भी होगा, जिसका उपयोग सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए होगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close