सैनिकों का सम्मान, तिरंगा यात्रा में शामिल हुए साय

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

vishnu dev sai karkam photo  (3)बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी की आजादी 70. याद करो कुर्बानी कार्यक्रम में आज सैनिकों का सम्मान किया गया।  लालबहादुर शास्त्री स्कूल स्थित देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के नायक स्व.बालकृष्ण शिवराम मूंजे स्मृति में भूतपूर्व सैनिकों को शाल श्रीफल भेंट किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      सैनिकों के सम्मान के बाद भाजपा की तिरंगा यात्रा मानसरोवर चौक तेलीपारा होते हुये श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुॅची। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा का समापन किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय,प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,सांसद लखनलाल साहू, अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल चैयरमैन भूपेन्द्र सवन्नी डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी महापौर किशोर राय महापौर, जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह समेत पदाधिकारी उपस्थित थे।

               केन्द्रीय विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के नायक स्वण.बालकृष्ण शिवराम मूंजे के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होने भूतपूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुये कहा कि डाॅ.स्वण्बालकृष्ण का जन्म बिलासपुर में  हुआ। रायपुर नागपुर में प्राथमिक शिक्षा के बाद मुंबई में मेडिकल की डिग्री ली। मुंबई महापालिका के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की। सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों में बढ़चढकर हिस्सा लिया। स्वतंत्रता सेनानी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के सानिध्य में भारत माता की सेवा की।

                 धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्षो से लंबित देश के सैनिकों के लिये वन रैंक वन पैंशन को अल्पकार्यकाल में लागू किया। उन्होने कहा कि देश की आजादी के जिन लोगों ने अपने प्राणों की आहूती दी है उन शहीदों को याद करने से हमारे आने वाली पीढ़ियों को आजादी का महत्व समझ आयेगा।

               लखनलाल साहू ने कहा कि हमारे देश की आजादी के 70वें वर्ष में देश हित व अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर 70 योजनायें लागू की गयी है। निश्चित ही आने वाले समय में इसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगा। स्वतंत्रता के 70वीं वर्षगांठ पर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत मसले को अंतराष्ट्रीय मंच पर पूरे दमखम के साथ उठाया है। इस मुद्दे पर पूरा देश मोदी जी के साथ खड़ा है।

भूपेन्द्र सवन्नी ने तिरंगा यात्रा के सफलता पूर्वक पखवाड़ा मनाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होने कहा कि तिरंगा यात्रा से हम सबको अपने देश के शहीदों को याद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। युवा और बच्चों के दिल दिमाग में देशभक्ति की भावना भरने राष्ट्रीय नेतृत्व के अव्हान पर देश भर में आजादी 70. याद करो कुर्बानी कार्यक्रम का आयोजन किया ।

 

close