भगवान के अवतारों में श्रीकृष्ण सर्वप्रिय-अमर

Shri Mi
2 Min Read

twenty_fiveबिलासपुर।नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिककर मंत्री अमर अग्रवाल ने गुरुवार को ईमलीपारा स्थित यादव सामुदायिक भवन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होकर यादव समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामशरण यादव, कार्यकारी अध्यक्ष यादव समाज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष डाॅ. विनय पाठक एवं डाॅ. सी.वी.रमन विश्वविद्यालय कोटा के कुलसचिव शैलेष पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग डाॅ. सोमनाथ यादव उपस्थित थे। नगरीय प्रशासन मंत्री ने यादव समाज के लोगांे को जन्माष्टमी के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को पूरी दुनिया मनाती है। भगवान के अवतारों में श्रीकृष्ण सर्वप्रिय है। उनकी लीला और जीवन हमें निश्च्छल प्रेम भक्ति एवं धर्म को स्थापित करने की शिक्षा देती है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने जैसी भक्ति की वैसी ही लोगों को प्रदान किया। राधाकृष्ण का निश्च्छल प्रेम हमें जीवन में कुछ पाने के लिए नहीं बल्कि देने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण के भक्ति प्रेम और स्नेह को हमें समाज में स्थापित करना चाहिए। वही भगवान कृष्ण की सही पूजा और जन्माष्टमी मनाने की सार्थकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                           इस अवसर अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री अग्रवाल ने प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। जिसमें दक्ष यादव, ऋषिका यादव, श्रद्धा यादव, वीर सिंह यादव को पांचवी में तथा कक्षा 8वीं में आशुतोष यादव, कक्षा 10वीं में शकुन्तला यादव, अलिशा यादव, निखल यादव, स्वाती यादव, अनिता यादव, आम्रपाली यादव एवं कक्षा 12वीं में अभिषेक यादव और इंजीनियरिंग में शुभम यादव, रेखा यादव, सौरभ यादव को अग्रवाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उमाशंकर यादव, भुनेश्वर, डाॅ. रवि शंकर, डाॅ. रामगोपाल यादव सहित यादव सामाज के महत्वपूर्ण लोग एवं भारी संख्या में महिलाएं एवं जनसामान्य उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close