छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई का दबदबा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20160826-WA0000बिलासपुर— छात्र संघ चुनाव में एबीव्हीपी को करारा झटका लगा है। एनएसयूआई ने लम्बे अर्से बाद सभी पदों एबीव्हीपी का सफाया किया है। एनएसयूआई समर्थित आशीर्वाद पैनल के सभी प्रत्याशियों ने एक तरफा जीत हासिल की है। साइंस कालेज में सुशांत शुक्ला ने एबीव्हीपी की लाज बचा ली है। एसबीआर में भी शैलेन्द्र गुट को करारी हार मिली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 सीएमडी कालेज में इस बार एनएसयूआई समर्थित आशीर्वाद पैनल को जीत मिली है। सभी पदों पर एनएसयूआई ने कब्जा किया है। सीएमडी छात्रों ने अध्यक्ष पद पर पूनम तिवारी,उपाध्यक्ष सोहराब खान,सचिव आकाश यादव,सह सचिव श्रद्धा यादव को बनाया है।

                                                                       डीपी विप्र छात्र संघ चुनाव में जोगी समर्थित आशीर्वाद पैनल को जबरदस्त सफलता मिली है। छात्रों ने एबीव्हीपी को करारी शिकस्त देते हुए मनीष मिश्रा को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पद पर सन कुमार सूर्या,सचिव के लिए कोमल पासी और सह सचिव पद पर सौरभ मिश्रा की जीत पर मुहर लगायी है। आशीर्वाद पैनल के संयोजक जीतू ठाकुर ने बताया कि छात्रों ने अध्यक्ष के विरोध में 1050 के मुकाबले 180 मत डाले हैं। छात्र संघ डीपी कालेज और छात्रों के हित में काम करेगा। जीतू ने बताया कि 54 कक्षा प्रतिनिधियों ने भी एक तरफा जीत हासिल की है।

                                                         शासकीय बिलासा  कन्या महाविद्यालय में एनएसयूआई समर्थित पैनल ने धाक जमाया है। अध्यक्ष पद के लिए सोनती पटेल ने किरण  लता दुबे को 286 के मुकाबले 361 मत से हराया है। उपाध्यक्ष पद पर राखी मालाकार की जीत हुई है।  राखी मालाकार ने आकृति बिंदल को 356 के मुकाबले 378 मत हराया है। मेघा तिवारी ने  474 मत हासिल कर सचिव पद पर कब्जा किया है। स्वाती गुप्ता को 430 मत मिले हैं। सह सचिव पद पर छात्राओंं ने गायत्री पटेल को 422 और काजल गुप्ता को 357 वोट दिये हैं।

                      बिलासपुर विश्वविद्यालय में बिलासा पैनल के हर्ष दीवान ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। बिलासा पैनल के प्रत्याशी हर्ष दीवान ने एकता पैनल के आशुतोष सिंह को 159 वोट से हराया है। उपाध्यक्ष पल्लवी भोई , सचिव आदिल कुरैशी और सहसचिव पद पर सादिक कुरैशी ने जीत हासिल की है। तीनों ही एकता पैनल के प्रत्याशी है।

                       एनएसयूआई ने पीएनएस महाविद्यालय के चारों पद पर निर्विरोध जीत हासिल की है। एलसीआईटी में भी एनएसयूआई की जीत हुई है। एनएसयूआई ने ग्रामीण क्षेत्र मस्तुरी बिल्हा और मुंगेली महाविद्यालयों में एकतरफा जीत हासिल की है। मरवाही में एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद एक वोट से गवां दिया है। लेकिन उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव पद पर कब्जा कर लिया है।

                                           रतनपुर महामाया महाविद्यालय में एबीव्हीपी ने सभी पदों पर कब्जा किया है।

..

close