उपासने ने दागे राहुल पर सवाल

Shri Mi
2 Min Read

images (2)रायपुर। भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने राहुल गांधी के संघ के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया  व्यक्त करते हुये कहा कि यदि संघ के खिलाफ लड़ाई लडऩी ही है तो राहुल गांधी न्यायालय में अपनी बातों पर अडिग क्यों नहीं रहे? उपासने ने कहा कि संघ अनेकों अग्रि परीक्षाओं में तपकर निकला हुआ संगठन है, व उसके स्वयं सेवक राष्ट्रभक्त है जिसकी विचारधारा को न्यायालयों ने ही नहीं जनअदालत ने भी मुहर लगायी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       राहुल गांधी यह जान ले कि उनकी  दादी श्रीमती इंदिरा गांधी ने वर्ष 1975 से 1977 के मध्य देश में आपातकाल लगाकर संघ को कुचलने उस पर प्रतिबंध लगाकर लाखों स्वयंसेवको को 21 माह जेल की सीखचों में डाल दिया जिसकी परिणति देश की जनता ने 1977 के  चुनावों में पूरी कांग्रेस पार्टी का सुपड़ा साफ कर दिया। आज भी देश की जनता संघ की विचारधारा के साथ खड़ी है तभी देश व प्रदेशों में भाजपा की सरकारें सेवा कर रही हैं।

                  उपासने ने कहा कि राहुल गांधी बतायें कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी पं. दीनदयाल उपाध्याय की हत्या किसके शासन में व किसके ईशारे पर की गई? इंदिरा गांधी की हत्या  के बाद देश में हजारों की संख्या में खुलेआम निरपराध सिक्खों को किसने सड़को पर जलाकर मार डाला, उनके घरों में आग लगा दी उसमें कांग्रेसी नेताओं को न्यायालयों ने भी कटघरें में खड़ा किया क्या यह राहुल गांधी जानते है? क्या कभी कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी ने अपने अपराधों के लिए उन सिक्ख परिवारों से माफी मांगी?

                      उपासने ने कहा कि संघ पर आरोप लगाकर राजनीति करना पीटे हुये कांग्रेसी मोहरों द्वारा स्वयं को जीवंत बताने के अलावा और कुछ नहीं है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close