बीसी की मास्टर… महिला खिलाड़ी फरार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

TORAVA THANAबिलासपुर—बीसी खेलने वाली महिलाओं ने तोरवा पुलिस से सुनीता पटनायक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सुनीता लाखों रूपए लेकर फरार है। महिलाओं का आरोप है कि सुनीता को फरार कराने में उसके पति का भी हाथ है। महिला के पति ने आरोपों से इंकार करते हुए पत्नी के गुम होने की रिपोर्ट लिखाने की बात की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

देवरीखुर्द निवासी सुनिता पटनायक पिछले कुछ सालों से बीसी खिलाने का काम कर रही है। वीसी के खेल में करीब पैतालिस महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं के अनुसार सुनीता के पास बीसी खिलाने का लायसेस है। सभी ने लाखों रूपए बीसी में लगाये। शर्तों के अनुसार प्रत्येक महिला को महीने में एक बार बीसी का पैसा दिया जाना होता है। लेकिन सुनीता ने सबको आजकल कर टाल दिया। महिलाओं ने थाना प्रभारी से बताया कि उन लोगों ने कई बार बीसी की रकम सुनीता के पति को भी दिया है।

                        महिलाओं से मिली पुलिस जानकारी के अनुसार सुनीता ने सम्बलपुर में बीसी की रकम से जमीन और दुकान खरीदा है। एक सप्ताह पहले घर के सारे कीमती सामान को बेटी दमाद के साथ उड़ीसा भेज दिया है। एक दिन पहले सुनीता भी घर से गायब हो गयी है। महिलाओं ने बताया कि हम लोग एक दिन पहले बीसी की रकम लेने पहुंचे तो प्रभाकर पटनायक ने बताया कि उसे नहीं मालूम सुनीता कहां है।
                   तोरवा थाना पहुंचकर महिलाओं ने सुनीता के खिलाफ शिकायत की है। इसके पहले प्रभाकर पटनायक ने भी थाने में पत्नी की गुम होने की शिकायत की है। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को महिलाओं ने बताया कि सुनीता को करीब एक करोड़ रूपए वीसी का बकाया है। पीड़ित महिलाओ के अनुसार जब भी हम लोग बीसी के रुपयो की मांग करते तो सुनीता जमीन बेचकर रकम देने की बात कहती थी।
                    महिलाओं ने थानेदार को बताया कि सुनीता ने पूर्वनियोजित घर का सारा सामान उड़ीसा भेज दिया है। इसमें उसके पति का भी हाथ है। सुनीता के पर करीब एक करोड़ रूपए बकाया है। सुनीता के पति ने बताया कि वह नही जानता उसकी पत्नी कहां  है। जान पहचान और रिश्तेदारों के यहां पता लगाने के बाद ही पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने आया है। बहरहाल पुलिस का दावा है कि सुनीता पटनायक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
close