दबंग रिटायर्ड दारोगा फरार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sirgiti psबिलासपुर— सिरगिट्टी थाने का रिटायर्ड प्रधान आरक्षक ने परिवार की दो महिलाओ को पीट-पीट कर बेदम कर दिया है। दबंग रिटायर्ड आरक्षक ने घायलों को लेने पहुंची संजीवनी को डांट कर भगा दिया। सिरगिट्टी पुलिस के बीच बचाव के बाद घायलो को सिम्स में दाखिल कराया गया है। घटना के बाद रिटायर्ड आरक्षक और उसका बेटा फरार है। महिलाओं का इलाज सिम्स में चल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   सिरगिट्टी थाने से रिटायर्ड रहसलाल गढेवाल और बेटा प्रमोद भाई के परिजनो को ड़डे से पीट-पीट कर बुरा हाल कर दिया । मारपीट में चन्द्रकली गढेवाल और सरस्वती गढ़ेवाल को गंभीर चोट आई है।

                         जानकारी के अनुसार रहसलाल के भाई का लड़का आटो चलाता है। रोजाना घर के सामने आटो खड़ा करता था। कल रात भतीजे ने मना करने के बाद भी रहसलाल के घर के सामने आटो खड़ा कर दिया। रोज-रोज दरवाजे के सामने आटो खड़ा करने को लेकर रिटायर्ड प्राधान आरक्षक रहसलाल गढेवाल घर से बाहर आकर गाली गलौच करने लगा। बहु सरस्वती और चन्द्रकली घर ने गाली गलौच का विरोध किया।

                     मना करने पर रहसलाल और उसका लड़का प्रमोद एक अन्य साथी के साथ दोनो महिलाओं को मारना शुरू कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घायलों के इलाज के लिए पड़ोसियो ने संजीवनी को फोन किया। इसके बाद बाप और बेटे लाठी लेकर बीच सड़क में खड़े हो गये। संजीवनी को वापस कर दिया।

                    मामले की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बीच बचाव के बाद घायल सरस्वती और चन्द्रकली को उपचार के लिए सिम्स भेजा। पुलिस कार्रवाई से डरकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी और बेटा अपने साथी के साथ फरार हो गये हैं। थाना प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें पकड़ भी लिया जाएगा।

………….

close