पोला पर्व पर बैल दौड़ एक सितंबर को

Shri Mi
2 Min Read

pola_parv♦लालजी श्रीवास के मन भंवरा ग्रुप की विशेष प्रस्तुति
♦मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया होंगे मुख्य अतिथि

बिलासपुर।हर साल की तरह इस साल भी आदर्श युवा मंच बिलासपुर एक सितम्बर को छत्तीसगढ़ के किसानों के सबसे बड़ा पर्व पोला के अवसर पर बैलों की पूजा,साज-सज्जा एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। मंच के अध्यक्ष महेश दुबे टाटा ने बताया कि स्थानीय लाल बहादुर मैदान में शाम 4 बजे यह कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम स्व. श्रीचंद मनुजा की स्मृति में आयोजित है। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, अध्यक्ष के रूप में राज्य पुरस्कार प्राप्त किसान सुरेन्द्र कश्यप होगें, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, प्रदेश सचिव रामशरण यादव, पंकज सिंह, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय केशरवानी, कांग्र्रेस नेता अमर बजाज, पार्षद कमल कौशिक एवं पार्षद श्रीमती पुष्पा दुबे आदि उपस्थित रहेगें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                              कार्यक्रम के दौरान छ.ग. के प्रसिद्ध कलाकार लालजी श्रीवास के मन भंवरा ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति होगी। प्रतियोगिता में बैलों की साज-सज्जा एवं बैल दौड़ में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार नगद राशि तथा जीवनोपयोगी वस्तुएं दी जायेगी। सांत्वना पुरस्कार भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को दिया जावेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close