राष्ट्रीय युवा संसद मे सीयू के छात्रों ने मारी बाज़ी

Shri Mi
3 Min Read

yuvasansaबिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओँ ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिनांक 27 व 28 अगस्त, 2016 को रायपुर में आयोजित प्रदेश की पहली राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता “युवा संग्राम” में बाजी मार ली। रायपुर के  नवीन विश्राम गृह में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में देश-भर से आये विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्रों की इस उपलब्धि का श्रेय कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं छात्र-छात्राओं से सीधे जुड़ाव को जाता है। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2016 में विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार में राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा चुका है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                              इस प्रतियोगिता में देशद्रोह के कानून, अनुच्छेद 44 एवं सेंसर बोर्ड कानूनों में सुधार के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओँ के शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें बेस्ट डेलीगेशन का खिताब हासिल हुआ। जिसमें ए.आई.पी.पी.एम. कमेटी में विश्वविद्यालय के विधि अध्य्यन शाला में अध्य्यनरत छात्र शैलेश कुमार पाण्डेय ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए बेस्ट डेलिगेट का खिताब हासिल किया वहीं हर्षवर्धन पाण्डेय एवं अर्जित तिवारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया साथ ही उपरोक्त प्रयोगिता में छात्रा स्पर्धा किरण को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया।

                                            विश्वविद्यालय के टीम के अन्य सदस्यों में देवेश तिवारी, शुभम जैन , वैशाली शुक्ला, रेवती रमन चंद्रा, प्रियांशी दुबे, सौरभ गुप्ता, अंकिता शुक्ला, रासिका सोनी, प्रदीप सिन्हा व शुभम मिंज शामिल हैं इस टीम के समन्वयक साकिब अहमद थे। इस प्रतियोगिता में शामिल सभी सदस्य विधि विभाग से हैं। इन सभी प्रतिभागियों को विधि विभाग के अधिष्ठाता प्रोफेसर व्ही.एस. राठौर ने इस शानदार सफलता पर शुभकामनाएं दी व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता से विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं में हर्ष का माहौल है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close