शैलजा को सावन सुन्दरी का खिताब

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
IMG_9675बिलासपुर–एसईसीएल वसंत विहार स्थित रविन्द्र भवन में श्रद्धा महिला मण्डल ने सावन उत्सव धूमधाम से मनाया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रद्धा महिला मण्डल प्रमुख बी. शैलजा रेड्डी के अलावा विशिष्ट अतिथ्य मण्डल की उपाध्यक्ष पुष्पिता पण्डा, सुमन झा, वीणा प्रसाद,संगीता सिन्हा, प्रगति लाभाने विशेष रूप से उपस्थित थीं।
                       मुख्य अतिथि बी. शैलजा रेड्डी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि सावन महीना धार्मिक रूप से जीवन में विशेष महत्व रखता है। चारों तरफ हरियाली होने से मन को सुकून मिलता है। सावन खिलखिलाने और मिलजुलकर रहने का संदेश देने वाला महीना है। श्रद्धा महिला मण्डल और एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों मे काम करने वाली हमारी बहनें पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करती हैं। जो ना केवल प्रसंशनीय बल्कि बंदनीय भी है।
        कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन किया। ’स्वागत गीत बिलासपुर महिला मण्डल की महिमा गुप्ता, डोलेन डे,  सरोज नायक, वंदना शुक्ला, अनिता श्रीवास्तव ने पेश किया। समर्पिता मुखर्जी, साजिया तनवीर, उषा राजेश, रागनी खरे, चम्पा पाल की ’’गणेश-दुर्गा वंदना’’ ने सबका मन मोह लिया।  पिन्की सिंह, नुपूर सिंह,माला मांझी, महिमा गुप्ता,ममता सिंह, कल्यानी झा, सुनीता कुमार,नमिता परी,सुनंदा श्रीखण्डे ने ’’कजरी’’ प्रस्तुत किया,। हसदेव क्षेत्र महिला मण्डल ने ’’प्रेम रतन धन पायो……….’’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। जमुना कोतमा महिला मण्डल ने ’’हम हैं राही प्यार के…….’’ गीत पर नृत्य किया, । छत्तीसगढ़ी नृत्य’’ सोहागपुर महिला मण्डल ने पेश किया। जोहिला क्षेत्र महिला मण्डल ने ’’आ कका बबा मा……..’’ गीत पर नृत्य लय-ताल के साथ पेश सबको ताली बजाने के लिए मजबूर किया।
कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि बी. शैलजा रेड्डी को ’’सावन सुन्दरी’’’, ईवा मोहन्ती को ’’फस्र्ट रनर-अप’’ और प्रीति तिवारी को ’’सेकेण्ड रनर-अप’’ खिताब से नवाजा गया ।
close