आपातकालीन सुरक्षा पर कर्मचारियों ने बहाया पसीना

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20160328-WA0028बिलासपुर—बिलासपुर स्टेशन के मेजर सिक लाइन में आज आपातकानीन स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास किया गया। त्रैमासिक कार्यकलाप के तहत कंडम कोच को काटकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कोच के अंदर फॅसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक टिप्स दिए गए। खिडकी के राड और साइड पैनल को तत्काल समय मौजूद औजारों से काटने की जानकारी दी गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   स्प्रेडर और राॅड कटर से खिड़की को काटकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीकों की जानकारी दी गयी। कर्मचारियों को आपातकालीन दुर्घटना के दौरान रोप लेडर, फायर एक्सटिंगुसर, फायर फाइटिंग सूट के उपयोग करने की जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन वरिय मंडल यांत्रिक अभियंता के.श्रीनिवास की अगुवाई में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता एस.साईं.रमेश, सहायक सुरक्षा अधिकारी  रवि नेवाडे विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिलासपुर, शहडोल, कोरबा, मनेन्द्रगढ, रायगढ ब्रजराजनगर के सुपरवाइजर और कर्मचारी  उपस्थित थे।

close