एनएसयूआई को कार्यशाला की जरूरत..अमित

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

AMIT JOGI--BITE--EXCLUSIVEरायपुर….छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की हार का जिम्मेदार छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस नहीं बल्कि खुद कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। यह बातें अमित जोगी ने कही है। अमित जोगी ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी ने छात्र संघ चुनाव में हिस्सा ही नहीं लिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

             मीडिया में भी इसकी जानकारी चुनाव के समय दी गयी थी। इसलिए एनएसयूआई की हार का ठीकरा छजकां के कार्यकर्ताओं पर फोड़ना..खिसयानी बिल्ली खम्बा नोचे की कहावत को साबित करता है। एक परिपक्व और जिम्मेदार पार्टी होने का परिचय देते हुए कांग्रेस पार्टी को अपने छात्र संगठन एनसयूआई को समझाइश देनी चाहिए। अपनी पराजय को विनम्रता पूर्वक स्वीकारने का साहस दिखाये। अपने वरिष्ठ नेताओं के पदचिन्हों पर चलकर झूठे और निराधार आरोपों की राजनीति ना सीखे। एबीवीपी के पक्ष में नतीजे दरअसल राज्य सरकार और भाजपा की प्रशासनिक दादागिरी का नतीजा है। सत्ताधारी दल इस बात को समझ ले कि छत्तीसगढ़ में दबाव और प्रशासनिक आतंकवाद के दिन गिनती के रह गए हैं।

close