एससी- एसटी सप्लायर पर विशेष कार्यशाला

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

press PHOTO S & M 03-09-16यरबिलासपुर—एसईसीएल इंदिरा विहार काॅलोनी स्थित मानव संसाधन विकास संस्थान में शनिवार से उद्यमी विकास कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति- जनजाति सप्लायर पर अधिकारियों ने विशेष ध्यान दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     कार्यक्रम का आयोजन तीन तकनीकी सत्रों में किया गया। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के अधिकारियों से पब्लिक प्रोक्योरमेंट पालिसी की जानकारी दी गयी। दूसरे सत्र में ई-प्रोक्योरमेंट के बारे में एनआईसी प्रतिनिधियों ने टिप्स दिए।  तीसरा सत्र अनुसूचित जाति- जनजाति सदस्यों के लिये विशेष रूप से आयोजित किया गया। इस मौके पर सभी की समस्याओं को सुना और दूर करने का प्रयास किया गया।

                      कार्यक्रम में एसईसीएल प्रबंधन, तकनीकी विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, जिला उद्योग केन्द्र अधिकारी, सहायक उद्योग संघ एवं लघु उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

close