कांग्रेसियों ने साधा मंत्री पर निशाना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Er. Atal Shrivatstavaबिलासपुर–कांग्रेसियों ने स्थानीय विधायक और निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के शहर भ्रमण कार्यक्रम को दिखाया बताया है। कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त प्रेस नोट जारी कर कहा है कि यदि उन्हें शहर की इतनी ही चिंता होती तो आज बिलासपुर स्मार्ट सिटी का हिस्सा बन चुका होता। कांग्रेसियों ने बताया कि शहर को बदहाल स्थित तक पहुंचाने में अधिकारियों के साथ मंत्री का भी योगदान है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला और नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष शेख  नजरूद्दीन ने संयुक्त प्रेस विज्ञिप्त जारी कर निकाय मंत्री के शहर भ्रमण कार्यक्रम को ठकोसला बताया है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार चुनाव के तीन साल बाद मंत्री जी को शहर की याद आयी है।  भ्रष्ट अधिकारियों के साथ सड़क, नाली निर्माण की गुणवत्ता देखने के लिए सड़कों की खाक छान रहे हैं।

                          अटल ने बताया कि शहर की सड़के, नालियाॅ की हालत किसी से छिपी नहीं है। सिवरेज योजना असफल हो चुकी है। अाडीटोरियम की लागत मूल्य से दुगुना हो चुका है। बहतराई स्टेडियम को खेल विभाग ने लेने से इंकार कर दिया है। कम्पोजिट बिल्डिंग, विधि अकादमी गुणवत्ताविहिन निर्माण की कहानी बयां करती है।

                             राजेन्द्र शु्क्ला ने बताया कि मंत्री महोदय केवल जनता को दिखाने के लिए निगम ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड करने की धौंस दिखाते हैं। उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर अनेको बार अधिकारियों को डाटा है। बावजूद इसके शहर का विकास आज भी वहीं रूका है जहां पहले कभी था।

                  कांग्रेस नेता बोलर ने कहा कि अधिकारियों और ठेकेदारों पर मंत्री के डांट डपट का असर होता तो आज हमारा शहर कचरे के ढेर पर नहीं होता। पूरा शहर कचरे का पर्याय बन चुका है। नालियाॅ बजबजा रही हैं, वर्षाजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है।

शिक्षक दिवस

        कांग्रेस कार्यालय में पांच सितम्बर को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ.राधाकृष्णन की जयंती मनाई जाएगी। शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस पार्षद महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पूर्व राष्ट्रपति के जीवन पर अपने विचार रखेंगे।

Share This Article
close