राज्यपाल 5 को करेंगे शिक्षको का सम्मान

Shri Mi
4 Min Read

Balram-das-Tandonरायपुर।शिक्षक दिवस के मौके पर सोमवार सुबह राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन होगा।जिसमे 22 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि राज्यपाल बलरामजी दास टंडन इनमें से 18 शिक्षकों को वर्ष 2015 के राज्य सम्मान से नवाजेंगे, वहीं इस अवसर पर राज्यपाल चार अन्य शिक्षकों को छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों की स्मृति में राज्य स्मृति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह करेंगे। स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री  केदार कश्यप समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कश्यप इस अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2016 के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा करेंगे। समारोह का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान की छत्तीसगढ़ इकाई (लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                                          समारोह में प्रदेश की जिन महान विभूतियों के नाम पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव की प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) कृष्णा अग्रवाल को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार, शासकीय माध्यमिक शाला उरकुरा, विकासखण्ड चारामा (जिला-कांकेर) उच्च श्रेणी शिक्षक मोहन लाल जायसवाल को गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टटेंगा ( जिला बालोद) के शिक्षक योगेन्द्र बेलचंदन को डॉ. मुकुटधर पाण्डेय पुरस्कार और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला चकरभाठा (जिला-बिलासपुर) डॉ. संतोष कुमार तिवारी को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। समारोह में इनके अलावा जिन 18 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2015 से सम्मानित किया जाएगा राजर्षि पाण्डेय, शिक्षक (पंचायत), शाला पूर्व माध्यमिक शाला सिंगपुर-पंडरिया, जिला कबीरधाम, मीजराम वर्मा, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिचिरया, जिला-बलौदाबाजार, महेत्तर राम यादव, व्याख्याता शासकीय उत्तर माध्यमिक शाला टारपाली, जिला-रायगढ़, शिरोमणी चंद्राकर शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भाठागांव, जिला-रायपुर,  पी.सी. लाल यादव, प्रधान अध्यापक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोकना, जिला-राजनांदगांव, निरंजना मंडावी, शिक्षिका, माध्यमिक शाला बालक चारामा, जिला-कांकेर,  शैलकुमार पाण्डेय, शासकीय आदिवासी बालक आश्रम अमल्डीहा सक्ती, जिला-जांजगीर-चांपा,  टेकराम सेन व्याख्याता शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला महासमुंद, जिला-महासमुंद, राजेन्द्र प्रसाद सोनी शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रवई-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया,  बी.आर. नखरिया प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीजापुर जिला-बीजापुर, रामकुमार राजपूत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सलफा जिला-मुंगेली, राजेन्द्र कुमार दुबे सहायक शिक्षक दाऊ र.प्र. शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दुर्ग, रामचन्द्र देवांगन प्रधान अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला कुर्रा धमतरी, इन्द्रकुमार प्रधान शिक्षक शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला जशपुर,  राजेन्द्र कुमार सिंह, व्याख्याता शासकीय हाईस्कूल जनकपुर वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर- रामानुजगंज, यशवंत कुमार देवांगन, शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भड़ियाकट्टा डौंडीलोहारा, जिला-बालोद,  भानुप्रकाश सोनी, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा, जिला-बेमेतरा और मनोज कुमार सनाढ्य, व्याख्याता (पंचायत) शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिटकुली-बिल्हा, जिला-बिलासपुर शामिल हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close