प्रेम प्रसंग के चलते हुई नारायण की हत्या

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

RATANPUR THANAबिलासपुर—रतनपुर थाना क्षेत्र के सोढी परसदा स्थित ईट भठ्ठे में मिली लाश की गुत्थी सुलझा ली गयी है। नारायण सिंह की मौत प्रेम प्रकरण के कारण हुई है। मामले में पुलिस जल्द ही खुलासे की बात कह रही है। मालूम हो कि दो दिन पहले ग्रामीणों की सूचना पर ईटाभठ्ठा से नारायण सिंह की लाश को बरामद किया था। पूछताछ के दौरान मालूम हुआ कि नारायण सिंह पौंसरा का रहने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  दो दिन पहले ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पौंसरा निवासी नारायण सिंह की लाश को परसदा स्थित ईटाभाढ्ठा क्षेत्र से बरामद किया था। नारायण सिंह की लाश काफी क्षत विक्षत थी। परिजनों ने हत्या का संदेह जाहिर किया था।

          लगातार जांच के बाद पुलिस को मालूम हुआ कि नारायण सिंह प्रापटी डीलर का काम करता था। घटना के दिन नारायण किसी युवती से मिलने गांव गया था। नारायण ने युवती को ईट भठ्ठे पर बुलाया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर सोढ़ी परसदा के मुन्ना केवट और उसके बेटे को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में दोनो ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है।

close