स्कूलों में अब स्मार्ट क्लास से होगी पढ़ाई

Shri Mi
3 Min Read

collector dwara TL baithak (2)बिलासपुर।मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर अन्बलगन पी. ने निर्देश दिया कि जितने स्कूलों में वीडियो क्लास की आवश्यकता है, उनके लिए इस्टीमेट बनाया जाये। जिसमे जिला खनिज न्यास ट्रस्ट द्वारा 167 करोड़ रूपये के कार्य कराये जायेंगे।जिले के ऐसे हाई स्कूल एवं हायरसेकेण्डरी स्कूल जहां पर शिक्षकों की कमी है, वहां स्मार्ट क्लास से पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।इसके लिए जिला खनिज न्यास ट्रस्ट से राशि खर्च की जायेगी। वीडियो क्लास के माध्यम से शिक्षकों की कमी को दूर करने का प्रयास किया जायेगा। अब तक लगभग 25 करोड़ रूपये के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। कलेक्टर ने मंगलवार की टी.एल. की बैठक में विभिन्न विभागों को निर्देशित किया कि वे आवश्यकतानुरूप कार्यों का प्रस्ताव भेजें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                      कलेक्टर ने आयरन व फ्लोराईड प्रभावित पेयजल के शुद्धिकरण के लिए प्लांट लगाने हेतु प्रोजेक्ट बनाने का निर्देश पी.एच.ई.विभाग के अधिकारी को दिया। ब्रेल पे्रस में मशीनरी, भवनविहीन छात्रावास हेतु भवन निर्माण, उद्योग विभाग को उपकरण पार्क बनाने, स्वास्थ्य विभाग के तहत् एएनएम के लिए आवास निर्माण, अस्पतालों में शव वाहन, जिला कार्यालय सहित 7 चिन्हाकित जगहों पर वाटर एटीएम लगाने, रेशम विभाग के तहत् प्रस्तावित कार्य, शहर के दो सड़कों का विकास, कृषि विकास केन्द्र की स्थापना, खेल परिसर का उन्नयन, एज्यूकेशन हब कोनी में अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराने आदि के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया। इन कार्यों के लिए जिला खनिज न्यास ट्रस्ट से स्वीकृति दी जायेगी।

                                                                साथ ही कलेक्टर ने उद्योग विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित उद्योगों का निरीक्षण करें और किस ट्रेड में कितने कुशल व्यक्तियों की आवश्यकता है, इसकी जानकारी लें। उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल उन्नयन हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे युवाओं को उन उद्योगों में प्लेसमेंट प्राप्त होगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close