किसानों ने मांगा कलेक्टर से पानी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

kisanबिलासपुर—रतनपुर के किसानों ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर फसल के लिए चांपी जलाशय से पानी छोड़ने की मांग की है। किसानों ने बताया कि पर्याप्त पानी नहीं बरसने से अकेले रतनपुर क्षेत्र के हजारों एकड़ में खड़ी फसल बरबाद हो सकती हैं। किसानों ने रानीगांव के दुलहरा तालाब से सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन गांव के किसानों ने आज बेलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश वाजपेयी की अगुवाई में धान की फसल के लिए पानी की गुहार लगाई है। किसानों ने कलेक्टर से मिलकर बताया कि इस बार भी मानसून से उन्हें मायूसी मिली है। पर्याप्त पानी नहीं बरसने से धान के फसल पर खतरा मंडराने लगा है।

              किसानों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजय सिंह और रानीगांव के सरपंच  राघवेन्द्र गहवई ने बताया कि प्रशासन से रानीगांव के दुलहरा तालाब और चांपी जलाशय से पानी छोडऩे की मांग की है। सही समय पर पानी मिलने से फसलों को फायदा होगा।

                           किसानों ने बताया कि पर्याप्त बारिश नही होने से क्षेत्र के कई हिस्सों में किसानों ने फसल नही लगाया है। पिछले दो तीन दिनों से बारिश जरूर हो रही है लेकिन रतनपुर और आसपास के क्षेत्रों में पानी की अभी भी बहुत कमी है। नतीजन किसान बहुत परेशान हैं। अभी तक खारंग जलाशय भी पूरी तरह से नही भरा है। जल संसाधन विभाग ने पानी देने से इंकार कर दिया है।

चन्द्रप्रकाश वाजपेयी ने बताया कि बेलतरा क्षेत्र  में शासन ने सबसे ज्यादा एनीकेट बनाये है। नौ करोड़ की लागत से नहर का निर्माण कराया गया है। बावजूद इसके किसान पानी के लिए मोहताज हैं। चन्द्रप्रकाश वाजपेयी ने एनीकट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

close