एसईसीएल का फरमान…हिन्दी में करें काम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

samiti_seclबिलासपुर—-एसईसीएल मुख्यालय में आज निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा की अध्यक्षता में आज राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। एसईसीएल प्रशासनिक भवन आयोजित बैठक में , हाप्रबंधक कार्मिक/प्रशासन संजीव कुमार, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, क्षेत्रीय कार्मिक प्रमुख और नोडल अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  डाॅ. आर.एस. झा ने कहा कि एसईसीएल अपने उत्पादन-उत्पादकता के क्षेत्रों में अग्रणी कम्पनी है।  हम कार्यालयीन पत्राचार बिना झिझक हिन्दी में करें। एसईसीएल में हिन्दी पत्राचार की गति पर सन्तुष्टि जाहिर करते हुए उन्होने कहा कि हिन्दी पत्राचार में वृद्धि के लिए जो भी अपेक्षा क्षेत्रीय कार्यालयों, मुख्यालयों या विभागाध्यक्षों को होगी उसे पूरा किया जाएगा।

                                  बैठक के प्रारंभ में मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीपप्रज्जवलन किया गया। बैठक में कम्पनी स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति के लिए गए निर्णयों पर कार्यवाही की समीक्षा की गयी। कार्यसूची के अनुरूप अंग्रेजी में मिले पत्रों के उत्तर हिंदी में दिए जाने को कहा गया। इस दौरान निर्देश दिया गया कि छोटी-छोटी टिप्पणियां हिंदी में ही लिखें। रजिस्टरों में केवल हिंदी में ही नाम लिखे जाने को कहा गया। मुख्यालय से बाहर कार्यालयों का राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी निरीक्षण रिपोर्ट हिंदी में तैयार करने को कहा गया।

                                    कंपनी वेबसाईट में सामग्री हिंदी में भी अपलोड किए जाने पर चर्चा हुई।  फाईलों में टिप्पणियां हिंदी में लिखे जाने के अलावा पत्रों पर हस्ताक्षर हिंदी में करने को कहा गया। चर्चा के बाद कारगर निर्णय भी लिए गये। एसईसीएल मुख्यालय के विभागों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जून 2016 को समाप्त तिमाही प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी । बैठक के दौरान मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किये ।

Share This Article
close