युवाओं के साथ सीएम करेंगे टी पार्टी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

1421बिलासपुर—भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने जिले के सभी मंडलों में दौरा किया। इस मौके पर उनका सभी मंडल कार्यकर्ता और युवाओं ने जोश खरोस के साथ जगह.जगह स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                         युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। प्रदेश के 30 लाख नये युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। निश्चित तौर पर उनका लगाव भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य सरकार के चलाये जा रहे योजनाओं पर होगी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ब्याज मुक्ति शिक्षा ऋण सूचना शक्ति योजना  भारत दर्शन योजना कौशल विकास योजना जैसे अनेक कार्यक्रम भाजपा सरकार ने युवाओं के लिये चलाया है। ठाकुर ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को जोड़कर सरकार और पार्टी की रीति.नीति के बारे में जानकारी देने को कहा।

                     मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य देश का 9वाॅ राज्य है जहाॅ भाजपा सरकार युवाओं के लिये नीति बना रही है। युवाओं से सलाह और सुझाव के अनुसार बनाई जा रही नीति  देश की नई दिशा तय करेगी।

       उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रस्तावित युवा नीति के निर्माण के लिए आयोग ने युवा दृष्टि अभियान चलाया है। सोशल मीडिया के के जरिए युवाओं के सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। आगामी दिनों में बिलासपुर शहर में युवा नीति को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय महाविद्यालय, विद्यालय के छात्रों समेत युवा चिकित्सक युवा अधिवक्ता युवा पत्रकार शामिल होंगे। चयन समिति दस अच्छे सुझाव देने वाले युवाओं का चयन करेगा। इन्हें मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह के साथ चाय में चर्चा के लिए बुलाया जाएगा।

close