आमाडोब के लिए निकले बाइक राइडर्स

Shri Mi
2 Min Read

2904-B_0रायपुर।प्रदेश के पर्यटन मंत्री दयालदास बघेल ने शनिवार को रायपुर केतेलीबांधा तालाब के किनारे प्रदेश के युवाओं को एडवेंचर स्पोर्टस (साहसिक खेल) के क्षेत्र आकर्षित करने के लिए आयोजित ‘बाईक राइडिंग’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल एवं सिक्सस्थ गेयर राईडर क्लब रायपुर द्वारा आयोजित इस बाईक राइडिंग का आयोजन रायपुर से आमाडोब तक किया जा रहा है। बाईक राइडिंग में भाग ले रहे 45 बाईक राईडर्स प्रदेश के युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स (साहसिक खेलों) को आकर्षित तो किए ही साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के पर्यटन स्थलों एवं रिसॉर्ट का प्रचार-प्रसार भी करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                      एडवेंचर्स स्पोटर्स के क्षेत्र में किये जा रहे इस प्रयास से प्रदेश के युवाओं एवं लोगों में जागरूकता उत्पन्न होंगी। बाईक राइडर्स को अहिवारा में संसदीय सचिव एवं विधायक श्री लाभचंद बाफना एवं नवागढ़ में दयाल दास जी की ओर से स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। तेलीबांधा तालाब रायपुर में बाईक राइडिंग के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, संचालक पर्यटन मंडल एम.टी. नंदी, महाप्रबंधक संजय सिंह, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close