चोरों के निशाने पर सूने मकान

BHASKAR MISHRA

chori_sarkandaबिलासपुर—सरकंडा थाना क्षेत्र में चोरो ने जमकर उत्पात मचाया। दो घरों में घुसकर लाखों के माल पर हाथ साफ किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    सरकंडा क्षेत्र के कल्चुरी आवास राजकिशोर नगर स्थित रिटायर्ड़ एनटीपीसी उप महाप्रबंधक के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरी के समय सदानंद मण्डल बेटे से मिलने भूनेश्वर गये थे। पड़ोसियो की सूचना पर अपराध कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। पुलिस को फोन पर सदानंद ने बताया कि वह जल्द ही बिलासपुर पहुंचने वाले हैं। थाना प्रभारी एसएन शुक्ला ने बताया कि सदानंद के घर की आलमारी का लॉकर टूटा हुआ है। सामान बिखरे हुए मिले हैं। सोने चांदी के गहने लॉकर में होने की बात सामने आयी है।

                      पुलिस के अनुसार दूसरी चोरी चांटीडीह बूढी मंदिर में हुई है। चोरो ने चांदी का मुकुट सोने का हार और दान पेटी में रखे 30 से 35 हजार रूपए पार कर दिया है। दोनो ही मामलो में अपराध दर्ज कर लिया गया है।

close