एसईसीएल को एक्सपो में दूसरा स्थान

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG_9642बिलासपुर—- नई दिल्ली में आयोजित कोल एक्सपो समिट में एसईसीएल को इनोवेटिव डिजाइन केटेगरी में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। एक्सपो समिट का आयोजन नई दिल्ली में पांच से सात सितम्बर के बीच नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में किया गया। एक्सपों में कोल एवं खनिज उद्योग से जुड़ी कई बड़ी कंपनियों ने शिरकत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   एसईसीएल ने भी एक्सपो में स्टाल लगाया। स्टाल को जमकर पसंद किया गया। स्टाॅल में खनन गतिविधियों, उत्पादन और सुरक्षा के उपाय , सीएसआर गतिविधियों की जानकारी , माईन वाटर उपयोग, विकास के कदम, एच.आर. पहल, कौशल विकास संचालन से जुड़ी योजनाओं पर फोकस किया गया था।

                   नई दिल्ली से ट्राफी के साथ बिलासपुर पहुंचे महाप्रबंधक कार्मिक/प्रशासन संजीव कुमार और सहायक प्रबंधक जनसंपर्क मिलिन्द चहान्दे को एसईसीएल अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बी. बार. रेड्डी और निदेशक कार्मिक डाॅ. आर. एस. झा ने बधाई दी। सीएमडी ने खुशी जाहिर करते हुए स्टाल निर्माण से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाओं के साथ बेहतर काम करने का निर्देश दिया।

close