विमोचन….उसकी आंखों में समु्द्र ढूंढता रहा….

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160912-WA0185बिलासपुर— लब्ध प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार,संपादक,साहित्यकार नथमल शर्मा की काव्य संग्रह का विमोचन प्रसिद्ध पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन ने किया। प्रगति लेखक संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन काव्य संग्रह विमोचन के समय देश के नामचीन साहित्यकार और पत्रकार उपस्थित थे। काव्य संग्रह विमोचन के बाद  सिद्धार्थ वरदराजन ने बताया कि विमोचन समारोह का सदस्य बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं। उसकी आंखों में समुद्र ढूंढता रहा..काव्य संग्रह में व्यवस्था के सभी पहलुओं को सटीक और सहज तरीके से साफगोई से पेश किया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   सिद्धार्थ वरदराजन ने सीजी वाल को ,बताया कि राष्ट्रीय मंच से वर्तमान व्यवस्था पर नथमल शर्मा के काव्य संग्रह को हाथों हाथ लिया जाएगा। काव्य संग्रह में पत्रकार नथमल शर्मा ने साहित्यकार के रूप में समाज के विभिन्न रंग को बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया है। सिद्धार्थ वरदराजन ने बताया कि काव्य संग्रह नाम के अनुरूप गहन मंथन और अनुभव को बयान  करता है। नथमल शर्मा ने अनुभव को संजीदगी के साथ शब्दों में बांधने का सफल भगीरथ प्रयास किया है। विमोचन समारोह के दौरान मंच पर प्रसिद्ध पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन का साथ वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन, राजेन्द्र राजन, संतोष भदौरिया, विनीत तिवारी,श्याम कश्यप,ईश मधु तलवार और प्रतीक्षा ने दिया।

                                        मुक्तिबोध नगर गणेश वाटिका में आयोजित प्रगतिशील लेखक संघ के 16 वें राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में देश के नामचीन साहित्यकार ,पत्रकार और रंगकर्मी उपस्थित थे। खगेन्द्र ठाकुर,अब्दुल विस्मल्लाह, जयनंदन,प्रेमचंद गांधी,रणेन्द्र, पूनम सिंह,तेजिन्द्र,अमिताभ चक्रवर्ती,सलाम टोम्बा, राजेश्वर, सक्सेना, लोकबाबू,उषा आठले समेत कई स्वनाम धन्य लोगों ने काव्य संग्रह उसके आंखों में समुद्र ढँढता रहा कि जमकर तारीफ की।

close