आदिवासियों के साथ सरकारी मजाक..भूरिया

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG20160914144043बिलासपुर—भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी है। मध्यप्रदेश सरकार के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आदिवासी उन्मूलन अभियान चलाने का अभियान चलाने का एलान किया है। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में डायरिया से अभी तक सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन प्रशासन इलाज की जगह मरीजों का उपहास उडा रहा है। 11 गांवों में ना तो पानी की सुविधा है और ना ही बिजली की व्यवस्था….। यह बातेंं आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      भूरिया ने बताया कि मैनपाट के 11 गांव डायरिया की चपेट में है। संवेदनहीनता देखिए कि देश के स्वास्थ्य मंत्री अम्बिकापुर आते तो हैं लेकिन मरीजों को देखने नहीं पहुंचते। अभी तक मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री मैनपाट नहीं पहुंचे हैं। क्योंकि डायरिया प्रभावित लोगों की सर्वाधिक संख्या आदिवासी और गरीबों की है। यही वजह है कि स्वास्थ्य सचिव सुब्रत साहू मरीजों का मजाक उड़ा रहे हैं।

                                            भूरिया ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मैनपाट के हालत के लिए तीन सदस्यी टीम का गठन किया है। टीम में मेरे अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री पानाबना लक्ष्मी और झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री के.एन.त्रिपाठी हैं। सरगुजा के हालात पर रिपोर्ट तैयार करने के बाद सोनिया गांधी के सामने पेश किया जाएगा। आदिवासियो की मौत गंभीर और राष्ट्रीय मुद्दा है। सरगुजा आदिवासी क्षेत्र का प्रशासक राष्ट्रपति होता है। जब राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र सुरक्षित नहीं है तो भला आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है।

                                                                एक सवाल के जवाब में भूरिया ने कहा कि जोगी आदिवासी नहीं है…इस बीच अपने आपको संभालते हुए उन्होंने कहा कि जोगी को कांग्रेस से बाहर नहीं जाना चाहिए था। उन्होने आत्मघाती कदम उठाया है। बताना चाहूंगा कि कांग्रेस से बाहर जाने वाले लोगों का कोई अस्तित्व नहीं है। माधवराव,अर्जुन सिंह,नारायण दत्त तिवारी को अंत में कांग्रेस में ही शरण मिला। जोगी की भी यही हालत होने वाली है।

              जनाधार वाले आदिवासी नेता को निकालने के बाद क्या कांग्रेस को नुकासन होते नहीं दिखाई दे रहा है के सवाल पर भूरिया ने कहा कि जोगी आदिवासी नहीं है। यद्यपि उन्होने अपने को संभालते हुए कहा कि भाजपा में आदिवासी नेताओं की हालत चरण पादुका की तरह है। भाजपा चरण पादुका के इशारे पर चलने वाली पार्टी है।

                               प्रदेश को हिला देने वाली कई घटनाओं के बाद भी कांग्रेस को भाजपा के सामने मुंह की खानी पडी है के सवाल पर भूरिया ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के दम पर चुनाव जीतती है। प्रदेश में आंख फोड़वा,गर्भाशय,नान,नसबंदी काण्ड के बाद भी प्रशासनिक तानाशाही और भ्रष्टाचार के दम पर भाजपा ने 13 साल की सता में जनता को केवल बेवकूफ बनाने का काम किया है। यूपीए सरकार की योजनाओं को नाम बदलकर नई योजना का जामा पहनाया गया है। लेकिन जनता सब समझ चुकी है। साल 2018 विधानसभा चुनाव में परिणाम देखने लायक होगा। कांग्रेस पार्टी की भारी मतों से जीत होगी।

close