प्रदेश के बीस हजार गांवों में होगा निःशक्तजनों का सर्वें

Shri Mi
2 Min Read

survey_nishakt♦मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की जानकारी ऑनलाईन
♦निःशक्तजनों के लिए रैम्प की व्यवस्था
रायपुर।समाज कल्याण मंत्री रमशिला साहू ने बुधवार को सिविल लाईन स्थित नवीन विश्राम गृह में विभागीय अधिकारियों की राज्य स्तरीय बैठक लेकर काम-काज की समीक्षा की। रमशिला साहू ने योजनावार और जिलेवार राष्ट्रीय सामाजिक कार्यक्रम के तहत पेंशन योजनाओं, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 में आवंटन और व्यय सहित अन्य विभागीय योजनाओं की प्रस्तुतिकरण के जरिए जानकारी ली। साथ ही मंत्री ने दिव्यांगजनों के लिए केन्द्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत निःशक्तजनों का सर्वेक्षण और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की जानकारी ऑनलाईन करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पात्रता रखने वाले सभी लोगों को बारी-बारी से तीर्थ यात्रा पर ले जाया जाए, तीर्थ यात्रा पर जाने का सभी को मौका मिलना चाहिए, एक ही व्यक्ति को बार-बार नहीं ले जाए। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों का रिकार्ड रखने और ऑनलाईन दर्ज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

                                       समीक्षा मे मंत्री ने स्पष्ट निर्देश देकर कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला कार्यालयों को साफ-सुथरा रखें, निःशक्तजनों के लिए रैम्प की व्यवस्था करवाए और सभी जिला अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करें साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाएं।

                                      वहीं बैठक में विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से अगले माह अक्टूबर में प्रदेश के बीस हजार गांवों में निःशक्तजनों का सर्वेंक्षण किया जाएगा।बोरा ने बताया कि इसके लिए प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के दस हजार युवाओं का सहयोग लिया जाएगा। इस कार्य के लिए रूप-रेखा तैयार कर ली गई है। सचिव ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं और उपलब्ध्यिों के समुचित प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close